India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

MP के विधानसभा चुनाव से पहले CM शिवराज ने किया बड़ा फैसला ! जानिये क्या किया ऐलान ?

12:03 PM Sep 05, 2023 IST
Advertisement
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए मैहर को जिला बनाने की घोषणा की है, पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया हम आज से ही चालू कर रहे हैं। 
काफी लंबे समय से चल रही थी जिला बनाने की मांग
आपको बताने दे कि मैहर को लंबे समय से जिला बनाने की मांग चल रही थी वही सतना से विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी भी लिखी थी।  इस चिट्ठी में विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज से जन्म भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैहर को जिला बनाने का मांग किया था। 
शारदा माता का है धाम
बता दें कि मैहर भी भू भाग के लिहाज से बड़ा क्षेत्र है।  यही नहीं यह माता शारदा का विश्व प्रसिद्ध मंदिर भी मौजूद है, साथ ही यहां पर तीन सीमेंट की कंपनियां भी हैं।  यहां के लोगों का कहना था कि मैहर जिला बनाने के क्राइटेरिया को हर तरह से पूरा करता है।  वही आज मुख्यमंत्री के इस जिले बनाने के कार्रवाई के ऐलान के बाद यहां के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। 
MP में अब इतनी होगी जिलों की संख्या
मैहर के जिला बनने के साथ MP में जिलों की कुल संख्या 54 हो जाएगी।  हाल ही में मऊगंज जिला भी बनाया गया था, इससे पहले CM शिवराज ने पांढुर्णा (छिंदवाड़ा), नागदा (उज्जैन) और पिछोर (शिवपुरी) को भी नया जिला बनाने का ऐलान किया था।  वहीं अब सतना के मैहर को जिला बनाने का ऐलान कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में बड़ा दांव चल दिया है। 
Advertisement
Next Article