W3Schools
Advertisement

कुर्ला में चॉल पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, 5 की मौत; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

बई के कुर्ला स्थित चिराग नगर में बुधवार सुबह भूस्खलन का एक बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण गौसिया चॉल पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया। यह घटना बुधवार सुबह लगभग 3:48 बजे हुई।
12:36 PM Aug 12, 2026 IST | Bhawana Rawat
बई के कुर्ला स्थित चिराग नगर में बुधवार सुबह भूस्खलन का एक बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण गौसिया चॉल पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया। यह घटना बुधवार सुबह लगभग 3:48 बजे हुई।
कुर्ला में चॉल पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा  5 की मौत  कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
Mumbai Ghatkopar Landslide

मुंबई में बुधवार सुबह कुर्ला के चिराग नगर में घाटकोपर पूर्व स्थित गौसिया चॉल पर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिरने से हादसा हो गया। इस भूस्खलन में करीब पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। जब सब लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी पहाड़ी का बड़ा हिस्सा चॉल की झोपड़ियों पर आकर गिर गया। फिलहाल घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है, मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

Advertisement

सुबह 3:48 बजे चॉल की झोपड़ियों पर गिरा मलबा

मुंबई में बीती रात को काफी बारिश हुई, जिसकी वजह से पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा कुर्ला के चॉल पर गिर गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को सुबह करीब 3:48 बजे इस हादसे की सूचना मिली। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, बिजली वितरण कंपनी, 108 एंबुलेंस और BMC वार्ड की टीमें मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से  मलबा हटाने काम किया जा रहा है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement

5 लोगों की मौत

Mumbai Ghatkopar Landslide
Mumbai Ghatkopar Landslide (Image- Social Media)

बीएमसी ने बताया कि अभी भी मलबे में 6-8 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिसके लिए तेजी से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला गया, जिनकी पहचान 28 वर्षीय साहिल अंसारी और 14 वर्षीय मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। उन दोनों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, 5-6 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है, जबकि अभी तक 5 लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement

घटनास्थल पर पहुंचकर मुंबई की मेयर ने लिया जायजा

घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। डीसीपी गणेश शिंदे के अनुसार, बचाव कार्य के लिए पुलिस के साथ-साथ BMC, NDRF और अन्य विभागों की टीमें तैनात हैं।

Also Read: Widow and Orphan Cess in Himachal: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर लगा अनाथ और विधवा सेस, तेल की बढ़ेगी कीमत

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×