IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड, निर्माण कार्य पर लगा ब्रेक

08:06 PM Dec 26, 2023 IST
Advertisement

उत्तराखंड में ठंड अपने चरम पर है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ धाम में भी तापमान माइनस में पहुंच गया है। यहां सुबह और रात में तापमान माइनस 6 से माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इससे पुनर्निर्माण कार्य को रोकना पड़ा है।

मजदूरों को काम करने में हो रही दिक्कत

पिछले एक हफ्ते से तापमान माइनस में है, जिसके कारण 150 मजदूर वापस चले गए हैं। केवल 100 मजदूर ही काम कर रहे हैं। पत्थर, सीमेंट से जुड़े सभी काम बंद हैं। यहां पेयजल लाइनों और टंकी का पानी भी जम रहा है। इन हालातों में मजदूरों को कार्य करने में काफी दिक्कत हो रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Next Article