India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

हेमंत सरकार पर बरसे Shivraj Singh Chouhan, झारखंड में माटी, बेटी, रोटी, कुछ भी सुरक्षित नहीं

09:23 PM Sep 24, 2024 IST
Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा' के दौरान मंगलवार को गोड्डा के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Shivraj Singh Chouhan ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा

Shivraj Singh Chouhan ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन की बेईमान सरकार चल रही है। जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने पांच सालों में राज्य को तबाह कर दिया। हेमंत सरकार में माटी, बेटी और रोटी सुरक्षित नहीं है। बड़ी संख्या में घुसपैठियों के आने से झारखंड की जमीन पर कब्जा हो रहा है, क्या झारखंडी इसे सहन करेंगे? हेमंत सरकार वोटों के लालच में घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवा रही है। अगर यह सिलसिला इसी तरह चलता रहा तो 15-20 सालों में झारखंडी अपनी जमीन से बेदखल हो जाएंगे।

Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि पहले झारखंड में 44 प्रतिशत आदिवासी थे, अब केवल 28 प्रतिशत बचे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठिए छल-कपट से यहां की बेटियों से शादी कर सत्ता पर काबिज हो रहे हैं। रुबिका पहाड़िन जैसी बेटियों को बर्बरता से मारा जा रहा है। क्या इससे झारखंडियों का खून नहीं खौलता? भाजपा का संकल्प है कि झारखंड की माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा की जाए।उन्होंने 2019 में हेमंत सोरेन की ओर से राज्य के युवाओं को हर साल 5 लाख सरकारी नौकरी देने के वादे का जिक्र करते हुए सवाल पूछा कि क्या झारखंड के युवाओं को नौकरी मिली?

झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना को चुनावी स्टंट बताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही उन्हें मंईयां की याद आई है, लेकिन यहां की माताएं-बहनें भूली नहीं हैं कि उन्होंने तो हर महीने दो हजार रुपये चूल्हा खर्च देने का वादा किया था। 4 साल 10 महीने बाद भी किसी को कुछ नहीं मिला। भाजपा की सरकार बनने पर बहनों के बैंक खाते में दोगुना पैसा जायेगा, और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा, जैसा कि मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 'लाडली योजना' के तहत किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article