W3Schools
Advertisement

जिपलाइन में खराबी से 3500 फीट ऊंचाई पर हवा में लटका टूरिस्ट, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला Video

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के तोरणमल हिल स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ 'सीताखाई पॉइंट' पर जिपलाइन का अनुभव ले रहा एक पर्यटक तकनीकी खराबी के कारण हवा में लटक गया।
02:01 PM Jul 31, 2026 IST | Bhawana Rawat
महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के तोरणमल हिल स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ 'सीताखाई पॉइंट' पर जिपलाइन का अनुभव ले रहा एक पर्यटक तकनीकी खराबी के कारण हवा में लटक गया।
जिपलाइन में खराबी से 3500 फीट ऊंचाई पर हवा में लटका टूरिस्ट  सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला video
Nandurbar Zipline Accident

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के मशहूर तोरणमल हिल स्टेशन से एक दिल दहला देने वाली वीडियो वायरल हो रही है। यहां जिपलाइन का अनुभव लेने पंहुचा एक टूरिस्ट बाल-बाल बचा। तकनीकी खराबी की वजह से वह हवा में ही लटका रह गया और नीचे बहुत गहरी खाई थी। वहां मौजूद लोगों का ये नजारा देखकर सांसें अटक गई। हालात को देखते हुए बचाव अभियान शुरू किया गया और उसे सुरक्षित बचा लिया गया। आइए मामले को विस्तार से समझते हैं।

Advertisement

3 हजार 500 फीट गहरी घाटी के ऊपर लटका टूरिस्ट

यह घटना महाराष्ट्र के तोरणमल हिल स्टेशन के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट 'सीताखाई पॉइंट' पर हुई। यहां कुछ ही दिन पहले जिपलाइन शुरू की गई है। यहीं जिपलाइन का अनुभव लेने पहुंचे एक पर्यटक के लिए ये रोमांचक की जगह सबब बन गया। टूरिस्ट जिपलाइन का मजा ले रहा था, तभी तकनीकी खराबी की वजह से ज़िपलाइन रुक गई और वह 3 हजार 500 फीट गहरी घाटी के ऊपर हवा में लटक गया।

Advertisement

Advertisement

स्टाफ ने ऐसे बचाई जान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि टूरिस्ट जिपलाइन पर बीच में अटका हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिपलाइन स्टाफ तुरंत हरकत में आया। उसे बचाने के लिए जिपलाइन से लटकता हुआ एक कर्मचारी आ रहा है। वह अपने साथ पर्यटक को लेकर सुरक्षित ले जाता है। आखिरकार स्टाफ की तत्परता और सूझबुझ की वजह से पर्यटक को रेस्क्यू कर लिया गया।

कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल

पर्यटक को हवा में सुरक्षित तरीके से नीचे उतारने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने चैन की सांस ली। दरअसल, घटना के दौरान पर्यटक के काफी ऊंचाई पर हवा में फंसे रहने की वजह से वहां अचानक हड़कंप मच गया था और कुछ समय के लिए भारी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। यह कोई पहली घटना नहीं है, इस तरह की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे हादसे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर देते हैं।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×