India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Tripura News : पश्चिमी त्रिपुरा में मिले 27 मोर्टार गोले , 1971 भारत-पाक युद्ध काल के हैं ये गोले

06:33 AM Jul 19, 2024 IST
Advertisement

Tripura News : पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले में 1971 के भारत-पाक युद्ध काल के कम से कम 27 मोर्टार गोले पाए गए। ये गोले तब मिले जब मजदूर दुलाल नामा के घर पर तालाब की खुदाई कर रहे थे।

पुलिस ने कहा, शुरुआत में 12 मोर्टार शैल पाए गए और आगे की खुदाई के बाद 15 अन्य बरामद किए गए। बमुतिया चौकी के प्रभारी अधिकारी ने कहा, "लगभग 50 साल पुराने मोर्टार के गोले गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।"

सहायक महानिरीक्षक अनंत दास ने मोर्टार के गोले के बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "गोले क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लेबल नष्ट होने के कारण उनकी सटीक जानकारी नहीं पता हो पा रही है कि ये कहां और कब बनाए गए थे।’

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गोले मुक्ति वाहिनी (बांग्लादेश स्वतंत्रता सेनानियों) के सदस्यों द्वारा युद्ध के दौरान जमीन में छिपाए गए थे। लेकिन बाद में वो इसे वापस नहीं ले जा पाए होंगे।

Advertisement
Next Article