India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

उत्तराखंड कांग्रेस महिला नेता ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मुंडवाया सिर

01:46 PM Sep 22, 2023 IST
Advertisement

उत्तराखंड की लड़की अंकिता भंडारी की एक साल पहले हत्या कर दी गई थी, लेकिन उसके परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला है। कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय नहीं देने पर सरकार की आलोचना कर रही है। राज्य महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए महिलाओं के एक समूह का नेतृत्व किया। ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता की हत्या की विशेष जांच की मांग कर रही है, लेकिन उनके परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला है।

विकास कहीं नही दिख रहा

उन्होंने कहा मणिपुर में जिस तरह से महिलाओं को सरकार की नाक के नीचे निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया, यह देश को शर्मशार करने वाली घटना थी लेकिन आज तक उन महिलाओं को न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने राज्य के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों में उतरकर आन्दोलन करें ताकि देश व राज्य में हो रहे अत्याचार का बदला लिया जा सके। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था नाम की चीज नही है। जहां तहां आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार किये जा रहे हैं और उन्हें न्याय दिये जाने के बजाय उनका और अधिक उत्पीड़न किया जा रहा है। राज्य सरकार विकास के नाम पर डुगडुगी पीट रही है। लेकिन विकास कहीं नही दिख रहा है।

सीबीआई से कराने की मांग करती आ रही है

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि, अंकिता हत्याकांड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला तथा देवभूमि उत्तराखण्ड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना है। जिसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। जिससे ऐसा अपराध करने वालों को सबक मिल सके। उन्होंने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा होना चाहिए जिसके लिए कांग्रेस पार्टी इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग करती आ रही है।

Advertisement
Next Article