India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

महाराष्ट्र में आठ लोकसभा सीट पर मतदान जारी

09:38 AM Apr 26, 2024 IST
Advertisement

Maharashtra: देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में महाराष्ट्र में आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम सीटों और मराठावाड़ा में हिंगोली, नांदेड तथा परभणी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

Highlights:

204 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला

राज्य में आठ सीटों पर 204 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करने के लिए 16,589 मतदान केंद्रों पर 1.49 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इनमें 77,21,374 पुरुष, 72,04,106 महिलाएं और 432 ट्रांस जेंडर मतदाता शामिल हैं।

19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 63.70 प्रतिशत मतदान

दूसरे चरण में 204 उम्मीदवारों में से 21 बुलढाणा, 15 अकोला, 37 अमरावती, 24 वर्धा, 17 यवतमाल-वाशिम, 33 हिंगोली, 23 नांदेड और 34 उम्मीदवार परभणी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्वी विदर्भ में पांच सीटों -नागपुर, रामटेक, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया और गडचिरोली-चिमूर में 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 63.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article