India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Jharkhand में सुबह सात बजे से मतदान शुरू, 11 बजे तक 29.55 प्रतिशत पड़े वोट

12:31 PM Jun 01, 2024 IST
Jharkhand Election
Advertisement

Jharkhand: झारखंड में सातवें चरण में गोड्डा, राजमहल और दुमका लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और 11 बजे दिन तक 29.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Highlight : 

सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

गोड्डा में 29.39 प्रतिशत, दुमका में 29.24 प्रतिशत और राजमहल में 30.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन क्षेत्रों में शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। बता दें कि तीनों लोकसभा क्षेत्रों में कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और निडर मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बाइक सवार क्विक रिसपांस टीम की भी तैनाती की गयी है।

बूथों की संख्या

उन्होंने बताया कि तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोड्डा, राजमहल और दुमका में कुल मतदाताओं की संख्या 53,23,886 है। उनमें 27,00,538 पुरुष, 26,23,315 महिला समेत 33 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। वहीं कुल बूथों की संख्या 6258 है। इनमें से 489 बूथ शहरी इलाके में और 5769 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 241 बूथों की कमान महिलाओं के हाथों में है। जबकि 7 बूथों पर दिव्यांग और 11 पर युवा मतदान की सारी व्यवस्था संभाल रहे हैं। 18 बूथ यूनिक हैं।

तीनों क्षेत्रों के प्रमुख उम्मीदवार

तीनों लोकसभा क्षेत्रों में कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें राजमहल से 14, गोड्डा और दुमका से 19 -19उम्मीदवार मैदान में है। इन तीनों क्षेत्रों में जो प्रमुख उम्मीदवार है उनमें राजमहल से झामुमो प्रत्याशी सांसद विजय हांसदा, भाजपा के ताला मरांडी और झामुमो के बागी विधायक निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम, दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता मुर्मू सोरेन और झामुमो प्रत्याशी शिकारीपाड़ के विधायक नलिन सोरेन और गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी सांसद निशिकांत दूबे, कांग्रेस प्रत्याशी पोड़याहाट के विधायक प्रदीप यादव चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article