India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

भोपाल की जनता को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी, कांग्रेस है जंग लगा हुआ लोहा, पार्टी देशहित को नहीं समझती

12:57 PM Sep 25, 2023 IST
Advertisement

मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर यहां सियासी बवाल गर्माई हुई है। जहां कांग्रेस और बिजेपी एक दुसरे पर पूरी तरह से हमलावर है, और इन सब के बीच आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में यहां जनता को संबोधित करते हिए कांग्रेस पार्टी के उपर कई आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस पर बड़ी हमला करते हुए PM मोदी ने कही बड़ी बात 

कांग्रेस पर बड़ी हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस के नए संसद भवन को पहले दिन से विरोध किया। कांग्रेस नकारात्मकता फैलाती है। कांग्रेस नकारात्मकता फैलाती है। कांग्रेस खुद को बदलना नहीं चाहती है। कांग्रेस विकसित भारत के हर एक प्रोजेव्ट का विरोध करती है। कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का विरोध किया. आप बताइए जब आपके देश का नाम सम्मान बढ़ता है तो आपको खुशी होती है या नहीं.. लेकिन कांग्रेस को खुशी नहीं होती है।

चारों तरफ से मध्य प्रदेश विकास कर रहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'बीजेपी ने मध्य प्रदेश को सुशासन दिया है। चारों तरफ से मध्य प्रदेश विकास कर रहा है. एमपी को लोगों ने विकास का रास्ता बनाया है। राजस्थान में कांग्रेस ने बर्बादी ला दी है. कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है। हजारों करोड़ों लूटती है. मध्य प्रदेश को कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है. क्या आप एमपी को फिर से बीमार बनाना चाहते हैं. कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है. कांग्रेस देशहित को नहीं समझती है।

बीजेपी के कार्यकर्ता का मनोबल ऊंचा 

भोपाल रैली में पीएम मोदी ने कहा, "यह उत्साह बहुत कुछ कह रहा है। यह दिखाता है कि नई उर्जा से भरी भाजपा है। बीजेपी के कार्यकर्ता का मनोबल ऊंचा है, इसके साथ ही मध्य प्रदेश ने भाजपा को हमेशा आशीर्वाद दिया है। देश नई विकास यात्रा पर निकल गया है। मध्य प्रदेश सिर्फ विकास ही नहीं बल्कि विचार का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। एमपी के लोगों ने कांग्रेस का कुशासन देखा है। कांग्रेस की मध्य प्रदेश में पहचान थी कुशासन. कांग्रेस के समय मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी।

 

Advertisement
Next Article