उपमुख्यमंत्री समेत अन्य ने किया शहीद अमरजीत सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित
मंत्री मंगल पाण्डेय के साथ-साथ सैन्य पदाधिकारियों एवं सामान्य प्रशासन के पदाधिकारीगण ने पुष्प चक्र अर्पित कर भावभिनी श्रद्धांजलि दी।
03:30 PM Jun 20, 2019 IST | Desk Team
पटना : आज जय प्रकाश नारायण एयर पोर्ट के स्टेट हैंगर में ग्राम-पोस्ट-दिघवालिया, जिला-सिवान के अमर शहीद वीर सैनिक हवलदार अमरजीत सिंह के पार्थिव शरीर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पुष्प चक्र अर्पित कर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, ब्रिगेडियर एके यादव, गृह सचिव, आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय, कर्नल हेमंत परमार, लेफिटनेंट कर्नल हरजिन्दर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुनिल कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश कुमार, जिलाधिकारी कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक, सहित सामान्य प्रशासन के पदाधिकारीगण तथा सैन्य पदाधिकारियों ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर भावभिनी श्रद्धांजलि दी।
Advertisement
इस अवसर पर अमर शहीद अमरजीत सिंह को राष्ट्रीय सैल्युट के साथ सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया। अमर शहीद हवलदार अमरजीत सिंह श्रीनगर में दुश्मनों के द्वारा आईडी ब्लास्ट में शहीद हो गये। आज उनका पार्थिव शरीर श्रीनगर एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना के विमान के द्वारा जय प्रकाश नारायण एयर पोर्ट पटना के स्टेट हैंगर में लाया गया, जहां अमर शहीद हवलदार अमरजीत सिंह के पार्थिव शरीर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के साथ-साथ सैन्य पदाधिकारियों एवं सामान्य प्रशासन के पदाधिकारीगण ने पुष्प चक्र अर्पित कर भावभिनी श्रद्धांजलि दी।
तत्पश्चात अमर शहीद हवलदार अमरजीत सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गॉव ग्राम-पोस्ट-दिघवालिया, जिला-सिवान सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ भेजा गया। पैतृक गॉव दिघवालिया में सैन्य सम्मान एवं राजकीय समारोह के साथ अमर शहीद हवलदार अमरजीत सिंह का अंतिम संस्कार किया जायेगा। जिसमें राज्य सरकार के प्रतिनिधि खगडिय़ा जिला प्रशासन एवं सैन्य प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
Advertisement