W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Calm Parenting Techniques: Busy Lifestyle में बच्चों से दूरी कैसे मिटाएं? जानें शांत Parenting के वो असरदार Tips, जो रिश्ते में जगाएंगे प्यार

04:38 PM May 22, 2026 IST | Kajal Yadav
calm parenting techniques  busy lifestyle में बच्चों से दूरी कैसे मिटाएं  जानें शांत parenting के वो असरदार tips  जो रिश्ते में जगाएंगे प्यार
Calm Parenting Techniques (Source: AI)

Calm Parenting Techniques: आजकल के बिजी लाइफस्टाइल के कारण माता-पिता और बच्चों के रिश्ते में तकरार होना आम बात हो गई है। कई बार पेरेंट्स बच्चों को समझाने के लिए डांटना शुरू कर देते हैं, लेकिन कभी-कभी बच्चों को डाटना भी जरूरी होता है। तभी बच्चे सही-गलत का फर्क समझते हैं, इससे वो अपनी भावनाओं को संभालना सीखते हैं। लेकिन कई बार ऐसे पल बच्चों के दिमाग पर गहरा असर डालते हैं। डांट या बहस के बाद बच्चों के मन में डर, शर्म, उलझन या अकेलेपन जैसी भावनाएं आने लगती हैं। यही वजह है कि बच्चों को अनुशासन सिखाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उनके साथ अपना रिश्ता मजबूत करना।

Advertisement

बच्चों को ये महसूस होना चाहिए कि गुस्सा और बहस थोड़ी देर के लिए होते हैं, लेकिन रिश्तों में प्यार और अपनापन हमेशा बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं, Parent Child Relationship के कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिसे अपनाकर आप अपने बच्चे को समझदार बना सकते हैं।

Advertisement

Calm Parenting Techniques: यहां देखें बच्चों के लिए पैरेंटिंग टिप्स

Calm Parenting Techniques
Calm Parenting Techniques (Source: social media)
  • आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता बनना एक खूबसूरत अनुभव होने के साथ-साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी होती है।
  • ज्यादातर पेरेंट्स काम और तनाव के कारण बच्चों पर गुस्सा कर बैठते हैं, जिससे बच्चे और माता-पिता के बीच दूरी बढ़ने लगती है।
  • ऐसे में शांत पैरेंटिंग के टिप्स अपनाकर आप अपने बच्चों के साथ अपना रिश्ता मजबूत बना सकते हैं।

Parent Child Relationship: माता-पिता और बच्चे का रिश्ता मजबूत करना

  • अगर आप भी अपने बच्चे के साथ अपना रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं, तो हर दिन कम से कम 15-20 मिनट अपने बच्चे के साथ बिना किसी फोन या टीवी के बिताएं। इसके साथ-साथ उनकी बातें सुनें।
  • अपने बच्चे को ये महसूस कराएं कि अगर उनसे कोई गलती हो भी जाती है तो आपका प्यार उनके लिए कभी भी कम नहीं होगा।
  • जब भी आपका बच्चा कोई अच्छा काम करे तो उसकी तारीफ करें ऐसा करने से बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
Parent Child Relationship
Parent Child Relationship (Source: social media)

बच्चों की भावनात्मक सुरक्षा

  • अगर आपका बच्चा छोटा है और रो रहा है तो उसे डांटने की जगह उससे बोले कि "मैं समझ सकता हूं कि तुम दुखी हो। इससे वो खुश हो जाएगा और अपने मन की बात आपसे कहेगा।
  • घर में बहुत ज्यादा लड़ाई-झगड़े और चीखने-चिल्लाने का माहौल बच्चों के दिमाग पर गहरा असर डालता है। अपनी बात को शांत और ठंडे दिमाग से समझाने की आदत डालें।
  • अगर आप को गुस्सा आ रहा है तो इसे बच्चे के ऊपर न निकालें जब भी आपको गुस्सा आए, तुरंत रिएक्ट करने के बजाय गहरी सांस लें और फिर बच्चे से बात करें।

Child Emotional Safety: विवाद या लड़ाई के बाद पैरेंटिंग

  • किसी बात को लेकर अगर आपने बच्चे पर गुस्सा कर दिया है या चिल्ला दिया है, तो शांत होने के बाद उनसे बोलें कि "मुझे आप पर चिल्लाना नहीं चाहिए था, साथ ही उनसे सॉरी भी बोलें।
  • जैसे ही आपका गुस्सा शांत हो जाए वैसे ही अपने बच्चे के साथ बैठकर बात करें और बोलें की दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी।
  • एक बार मामला सुलझ जाने के बाद उस बात को बार-बार याद दिलाकर बच्चे को परेशान न करें।
Parenting After Conflict
Parenting After Conflict (Source: social media)

Rebuilding Trust In Children: बच्चों में दोबारा भरोसा जगाना

  • अपने बच्चे से कोई भी वादा करने से पहले ये जरूर सोच लें कि क्या आप उस वादे को पूरा कर पाएंगे।
  • अगर आप उनसे किया गया छोटा-छोटा वादा तोड़ते हैं तो इससे उनका भरोसा आपके ऊपर से उठने लगता है।
  • जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उन्हें अपने स्पेस की जरूरत होती है। उनकी डायरी पढ़ना या हर वक्त उन पर शक करना बंद करें।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×