W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Chanakya Niti for Office Success: ऑफिस में पीठ पीछे खींचने वालों को कैसे दें मात? गांठ बांध लें चाणक्य के ये 6 गुप्त सूत्र

03:07 PM Jul 07, 2026 IST | Khushi Srivastava
chanakya niti for office success  ऑफिस में पीठ पीछे खींचने वालों को कैसे दें मात  गांठ बांध लें चाणक्य के ये 6 गुप्त सूत्र
Chanakya Niti for Office Success (AI Generated)
हर जगह दो तरह के लोग होते हैं, एक जो अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं, और दूसरे वो जो दिखावे पर भरोसा करते हैं। चाणक्य कहते हैं कि अगर आप अपनी तरक्की का ढिंढोरा पीटेंगे, तो लोग आपके रास्ते में रोड़े अटकाने लगेंगे। इसलिए समझदारी इसी में है कि बिना किसी शोर-शराबे के अपनी जीत हासिल की जाए। आज का समय दिखावा करने वालों का नहीं, बल्कि चुपचाप काम करके कामयाब होने वालों का है। आजकल ऑफिस में लोग आगे तो बढ़ना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें पीछे खींचने वाले भी होते हैं। वजह ईर्ष्या की भावना। लोग आपका साथ तभी तक देते हैं, जब तक आप उनके बराबर होते हैं। जैसे ही आप उनसे आगे निकलने लगते हैं, लोग आपसे जलने लगते हैं। इस स्थिति के लिए चाणक्य नीति में कुछ बाते (Chanakya Niti for Office Success) बताई गई हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर ही आप सफल बन सकते हैं।

ऑफिस में सफल कैसे बनें? (Chanakya Niti for Office Success)

Chanakya Niti for Office Success
Chanakya Niti for Office Success (AI Generated)

1. दूसरों से नहीं, खुद से तुलना करें

हमारी सबसे बड़ी गलती यह होती है कि हम दूसरों को देखकर अपनी तुलना करने लगते हैं और पीछे रह जाते हैं। आपको बस खुद से यह पूछना है कि क्या आप कल से बेहतर हुए हैं? हर दिन अपनी एक बुरी आदत छोड़िए और अपनी तरक्की पर ध्यान दीजिए।

Advertisement

2. मन को मजबूत बनाएं

ताकत सिर्फ शारीरिक नहीं होती है, बल्कि दिमाग की, भावनाओं को काबू में रखने की और अनुशासन की होती है। जब आप हर बात पर गुस्सा या रिएक्ट करना छोड़कर समझदारी से जवाब देना सीख जाते हैं, तब आप बदलने लगते हैं। हर दिन 30 मिनट अकेले बैठकर सोचिए कि आप खुद को पहले से बेहतर कैसे बना सकते हैं। लोगों को यह मत बताइए कि आप क्या सीख रहे हैं, बल्कि सीधा अपनी कामयाबी से जवाब दीजिए।

Advertisement

3. अपनी योजना किसी को मत बताएं

ज्यादा बोलने वाले लोग अक्सर काम कम करते हैं, और जो शांत रहते हैं, वही कुछ बड़ा कर दिखाते हैं। जब आप अपने प्लान किसी को बताते हैं, तो या तो लोग आपको डराकर रोक देते हैं या फिर आपके आइडिया को चुरा लेते हैं। इसलिए चुपचाप अपनी मेहनत में लगे रहिए।

Advertisement

4. अपने काम की तारीफ खुद न करें

जिस इंसान को अपनी तारीफ खुद करनी पड़े, वो अभी बहुत पीछे है। असली विनर वो है जिसकी तारीफ दुनिया खुद करे। आप बस अपने काम को इतना बेहतरीन बनाइए कि लोग खुद आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएं।

5. अपनी कमियों को खुद समझें

जब आप फेल होते हैं, तो लोग आपका मजाक उड़ाते हैं या फालतू की सलाह देने लगते हैं। समझदार इंसान ऐसे समय में चुप रहता है और दोबारा खड़े होने की तैयारी करता है। अपनी कमियों को समझिए, उन्हें सुधारिए और एक मजबूत वापसी कीजिए।

6. अपना अंत इतना मजबूत बनाओ कि लोग शुरुआत भूल जाएं

लोग यह याद नहीं रखते कि आपने शुरुआत कैसे की थी, वो बस यह देखती है कि आपने खत्म कहां किया। जीतने वाले लोग काम को बीच में नहीं छोड़ते, बल्कि उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। जब भी आपका मन हार मानने का करे, तो खुद को याद दिलाइए कि अब रुकना नहीं है, बल्कि खेल को खत्म करना है।

यह भी पढ़ें-Chanakya Niti for Wealth: किस्मत नहीं, आपकी ये 5 आदतें तय करती हैं कि आप अमीर बनेंगे या नहीं! जानें क्या कहता है चाणक्य का नीति शास्त्र?
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×