Chutney Fresh Kaise Rakhe: बिना फ्रिज के गर्मियों में बार-बार खराब हो जाती है हरी चटनी? इन ट्रिक्स को अपनाकर रखें एकदम फ्रेश
03:15 PM Jun 05, 2026 IST | Kajal Yadav
Chutney Fresh Kaise Rakhe: गर्मियों का मौसम आते ही घर में रखी बहुत सी चीजें खराब होने लगती हैं। ऐसा तब ज्यादा होता है जब आपके घर में फ्रिज नहीं होती है। अगर बात करें गर्मियों में घर पर बनी चटनी के स्वाद कि तो वो सबसे अलग होता है। इस मौसम में ताजा पुदीना, धनिया या टमाटर की खुशबू खाने के स्वाद को एकदम परफेक्ट बना देती है। लेकिन चटनी बनाने के थोड़ी देर बाद चटनी का कलर बदलने लगता है या वो खट्टी होने लगती है।
Advertisement
ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी इसे जल्दी खराब कर सकती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको घर पर ही इसे खराब होने से बचाने की ट्रिक बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप इसे लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं।
Advertisement
Chutney Fresh Kaise Rakhe: चटनी को फ्रेश रखने का आसान तरीका

- अगर आप भी चटनी में बार-बार गीला चम्मच डाल देते हैं, तो इससे चटनी जल्दी खराब हो जाती है। इसलिए अगर आप इसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो गीला चम्मच डालने से बचें और इसे ऐसी जगह पर रखें जहां का तापमान नार्मल हो।
- गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा गर्मी के कारण खाने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। इसलिए जितना आपको जरूरत हो उतना ही चटनी बनाएं, क्योंकि अगर आप ज्यादा मात्रा में चटनी बना लेते हैं, तो बाद में वो खराब हो जाती है।
- नमक को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नमक एक ऐसी चीज़ है, जो किसी भी खाने में न डाला जाए तो इसका स्वाद फीका हो जाता है। इसे स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप चटनी को 3-4 दिन तक स्टोर करना चाहते हैं, तो नमक थोड़ा कम मात्रा में डालें।

- हरी चटनी को लम्बे समय तक स्टोर करने के लिए आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में हरी चटनी बनाने के बाद इसमें हल्का का जैतून का तेल मिक्स कर सकते हैं। इससे चटनी कई दिनों तक खराब होने से बच जाएगी।
- अगर आप हरी चटनी को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे आप कांच के जार स्टोर कर सकते हैं। कांच के जार में चटनी रखना सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। इससे चटनी का टेस्ट खराब नहीं होता है और ये काफी समय तक फ्रेश बनी रहती है।
- अगर आप हरी चटनी बनाने के लिए अदरक और लहसुन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे चटनी बहुत दिनों तक नहीं चल पाती है। इसलिए हरी चटनी में अदरक लहसुन का इस्तेमाल न करें। इससे चटनी कई दिनों तक खराब नहीं होगी।
Advertisement
Advertisement

Join Channel