W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Door Cleaning Tips at Home: गंदे और चिपचिपे दरवाजों के कारण खो गई है घर की खूबसूरती? इन घरेलू उपायों से मिनटों में चमकाएं लकड़ी के गेट

12:27 PM Jun 26, 2026 IST | Kajal Yadav
door cleaning tips at home  गंदे और चिपचिपे दरवाजों के कारण खो गई है घर की खूबसूरती  इन घरेलू उपायों से मिनटों में चमकाएं लकड़ी के गेट
Door Cleaning Tips at Home (Source: AI)

घर के दरवाजे हमारे पूरे घर का सबसे अहम हिस्सा होता है, लेकिन लगातार इसका इस्तेमाल, धूल-मिट्टी और हाथों के निशान के कारण ये बहुत जल्दी गंदे और काले दिखने लगते हैं। खासकर किचन के दरवाजे तेल और धुएं की वजह से चिपचिपे होने लगते हैं। अगर आपके घर के दरवाजों की चमक भी खो चुकी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ बेहतरीन Door Cleaning Tips at Home के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में अपने दरवाजों को नया जैसा चमका सकते हैं।

Advertisement

How to Clean Dirty Wooden Doors: गंदे लकड़ी के दरवाजों को कैसे साफ करें?

How to Clean Dirty Wooden Doors
How to Clean Dirty Wooden Doors (Source: Social Media)
  • इसे साफ़ करने के लिए सबसे पहले एक सूती कपड़े या डस्टर से दरवाजे पर जमी सूखी धूल और जालों को साफ करें।
  • फिर एक बर्तन में गुनगुना पानी लेकर उसमें कुछ बूंदें बर्तन धोने वाला जेल की मिलाएं।
  • इसके बाद इस घोल में कपड़ा भिगोएं और उसे अच्छी तरह निचोड़ लें, फिर दरवाजे को हल्के हाथों से पोंछें।
  • इसके बाद में एक दूसरे सूखे कपड़े से दरवाजे को तुरंत सुखा लें, ताकि नमी न रहे।

घर की सफाई के लिए किचन हैक्स

  • बेकिंग सोडा हैक - अगर दरवाजे के हैंडल के पास चिपचिपे दाग बन गए हैं, तो बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे दाग पर कुछ देर के लिए लगाकर स्पंज से साफ कर दें।
  • सब्जी का तेल और नींबू - लकड़ी के दरवाजे की खोई हुई चमक वापस लाने के लिए नींबू का रस और कोई भी सब्जी का तेल मिलाएं। फिर इसे कपड़े से दरवाजे पर रगड़ें, इससे लकड़ी चमकने लगेगी।
Door Cleaning Tips at Home
Door Cleaning Tips at Home (Source: Social Media)

Remove Black Stains From Doors: दरवाजों से काले दाग कैसे हटाएं

  • एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।
  • इस घोल को काले दागों पर लगाएं और पुराने टूथब्रश रगड़ें।
  • नींबू और बेकिंग सोडा का कालेपन को तुरंत काट देता है।

White Vinegar for Cleaning Wood: लकड़ी की सफाई के लिए सफेद सिरका

White Vinegar for Cleaning Wood
White Vinegar for Cleaning Wood (Source: Social Media)
  • एक स्प्रे बोतल में आधा कप सफेद सिरका और आधा कप पानी मिलाकर एक घोल बना लें।
  • इस घोल को सीधे दरवाजे पर स्प्रे न करें, बल्कि एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े पर स्प्रे करें।
  • इसके बाद इस कपड़े से पूरे दरवाजे को अच्छी तरह पोछें।
  • ये घोल दरवाजे पर जमी मैल को निकाल देता है जिससे दरवाजा साफ दिखता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×