Effects of Scolding a Child: बात-बात पर बच्चों को डांटना पड़ सकता है भारी, जानिए उनकी Growth और मानसिक विकास पर इसका Impact
कई बार ऐसा होता है कि जब आप कोई काम कर रहे होते हैं, तो आपका बच्चा बार-बार उस काम को बिगाड़ रहा होता है, जिसे देखकर आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगता है और आप उसे सबके सामने डाट देते हैं, तो ऐसा करना आपके लिए बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। बच्चों को बड़ा करना और उन्हें सही रास्ता दिखाना एक बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। इस सफर में माता-पिता और टीचर कई बार बच्चों की गलतियों पर उन्हें डांट देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस डांट का बच्चे की ग्रोथ पर क्या असर पड़ता है। आइए इस आर्टिकल में इसके अलग-अलग टिप्स को समझते हैं।
Negative Effects of Scolding a Child: बच्चों को डांटने के गलत प्रभाव

जब आप अपने बच्चे को बार-बार या बहुत ज्यादा चिल्लाकर डांट देते हैं, तो इसके कई बुरे परिणाम सामने आ सकते हैं। लगातार डांट पड़ने से बच्चों का आत्मविश्वास पूरी तरह से टूटने लगता है। जिससे वो खुद को दूसरों से कमजोर और समझने लगते हैं। कई बार ज्यादा डांट के कारण बच्चे जिद्दी भी हो जाते हैं और वे अपनी गलतियों को छुपाने के लिए झूठ बोलना शुरू कर देते हैं ताकि वे डांट से बच सकें।
Effects of Scolding a Child in School: स्कूल में बच्चे को डांटने के प्रभाव

घर के अलावा स्कूल एक ऐसी जगह है जहां बच्चे का आधा से ज्यादा समय बीतता है। अगर हम Effects of scolding a child in school की बात करें, तो क्लास में सभी बच्चों के सामने डांट पड़ने से वो बहुत शर्मिंदगी महसूस करता है। जिसकी वजह से उसका पढ़ाई से ध्यान हटने लगता है और वह स्कूल जाने से डरता है।
Positive Effects of Scolding a Child: डांटने के कुछ अच्छे प्रभाव

अपने बच्चे को बड़ा करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि जब आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आए, तो उसे गुस्से में चिल्लाना या डराना नहीं है, बल्कि प्यार और सख्ती के साथ उसको नई चीजें सिखाना है। जब बच्चों को सही और गलत का मतलब समझाने के लिए सही तरीके से और आपके बनाए गए रूल में डांटा या टोका जाता है, तो वे जिम्मेदार बनते हैं। इससे उन्हें अपनी गलती का अहसास भी होता है और वे फ्यूचर वैसी गलती दुबारा नहीं करते हैं।

Join Channel