W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Famous Street Foods in Delhi-NCR: फूड लवर्स की जन्नत है दिल्ली-NCR! एक बार जरूर ट्राई करें यहां के ये 5 Famous स्ट्रीट फूड्स

03:22 PM Jun 26, 2026 IST | Khushi Srivastava
famous street foods in delhi ncr  फूड लवर्स की जन्नत है दिल्ली ncr  एक बार जरूर ट्राई करें यहां के ये 5 famous स्ट्रीट फूड्स
Famous Street Foods in Delhi-NCR (AI Generated)
दिल्ली एनसीआर सिर्फ भारत की कैपिटल ही नहीं, बल्कि खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी जन्नत से कम नहीं है। यहां की गलियों में मिलने वाले स्ट्रीट फूड्स पूरे देशभर में फेमस हैं। चाहे चटपटी चाट हो, मसालेदार छोले भटूरे हों या फिर टेस्टी परांठे, दिल्ली एनसीआर का हर कोना अपने अनोखे टेस्ट के लिए जाना जाता है। अगर आप भी फूड लवर हैं, तो दिल्ली के इन स्वादिष्ठ स्ट्रीट फूड्स को एक बार जरूर ट्राई करें।

Famous Street Foods in Delhi-NCR: दिल्ली एनसीआर के फेसम स्ट्रीट फूड्स

1. छोले भटूरे

Famous Street Foods in Delhi-NCR
chole bhature
दिल्ली का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में खाने को लेकर छोले भटूरों की याद आती हैं। चटपटे मसालेदार छोले और सॉफ्ट भटूरों का यह कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आता है। दिल्ली के छोले भटूरे की स्पेशलिटी इसके मसालेदार छोले हैं, जिन्हें कई तरह के मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है। कुछ जगहों पर पनीर या आलू से भरे भटूरे भी परोसे जाते हैं, जो इसके टेस्ट को और बढ़ा देते हैं।

2. आलू टिक्की

aloo tikki
aloo tikki
चाट क्रिस्पी और करारी सी आलू टिक्की के ऊपर दही, इमली की चटनी, हरी चटनी और मसालों का स्वाद इस चाट को बहुत ही टेस्टी बनाता है। इसे घर पर बनाने के लिए उबले हुए आलू को मैश करके उसमे कॉर्नफ्लोर और मसाले मिलाकर कुरकुरी आलू की टिक्की बनाई जाती है। यह दिल्ली की गलियों पर मिलने वाला सबका फेवरेट स्नैक है जिसे बहुत से लोग खाना पसंद करते हैं।

3. पराठे

parathe
parathe
पुरानी दिल्ली के पराठे पूरे देश में फेमस हैं। यहां आलू, गोभी, पनीर और मिक्स वेज जैसे पराठों की कई वेराइटी मिल जाती हैं। मक्खन और अचार के साथ परोसे जाने वाले ये पराठों का टेस्ट अलग ही होता है। दिल्ली के परांठे शहर की सबसे फेमस और ट्रेडिशनल स्ट्रीट फ़ूड पहचान हैं। पुरानी दिल्ली (चांदनी चौक) अपनी 'पराठे वाली गली' के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।

4. मोमोज

momos
momos
आज के टाइम में मोमोज दिल्ली NCR के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड्स में शामिल हैं। तीखी लाल चटनी के साथ स्टीम्ड, फ्राइड और तंदूरी मोमोज को लोग बड़े चाव से खाते हैं। दिल्ली में डोलमा आंटी के मोमोज बहुत फेमस हैं। वैसे तो डोलमा आंटी मोमोज के स्टॉल और रेस्टोरेंट दिल्ली के कई इलाकों में खुल चुके हैं, लेकिन इनका सबसे पुराना आउटलेट लाजपत नगर में है।

5. राम लड्डू

ram laddu
ram laddu
दिल्ली के सबसे फेमस स्ट्रीट फ़ूड हैं राम लड्डू। दिल्ली का यह ट्रेडिशनल स्ट्रीट फूड मूंग की दाल से तैयार किया जाता है। यह मूंग और चने की दाल से बनी कुरकुरी और स्पंजी पकोड़ियां होती हैं, जिन्हें तीखी चटनी और कद्दूकस की हुई मूली के साथ परोसा जाता है। इसे कद्दूकस की हुई मूली और हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×