W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Hairstyle Ideas for Saree: ब्राइडल से लेकर सिंपल तक; हर साड़ी के साथ खूब जचेंगी ये 5 Easy और Graceful हेयरस्टाइल्स, हर कोई करेगा तारीफ!

05:33 PM May 29, 2026 IST | Khushi Srivastava
hairstyle ideas for saree  ब्राइडल से लेकर सिंपल तक  हर साड़ी के साथ खूब जचेंगी ये 5 easy और graceful हेयरस्टाइल्स  हर कोई करेगा तारीफ
Hairstyle Ideas for Saree(AI Generated)
Hairstyle Ideas for Saree: साड़ी पहनना किसे नहीं पसंद, और साड़ी लुक को कंप्लीट करती है एक शानदार हेयरस्टाइल। अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर उलझन में रहती हैं कि साड़ी के साथ हेयरस्टाइल कैसी रखें। एक अच्छी हेयरस्टाइल न केवल आपके लुक को निखारती है, बल्कि आपको सबसे यूनिक भी दिखाती है।
अगर Hairstyle Trends 2026 की बात करें, तो इस साल नैचुरल और ग्रेसफुल लुक्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। यहां पर Easy Hairstyle Ideas बताए गए हैं, जो वेडिंग सीजन और तीज-त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट है।

Hairstyle Ideas for Saree: साड़ी के लिए 5 खूबसूरत हेयर स्टाइल्स

1. Messy Bubble Braid

Hairstyle Ideas for Saree
Hairstyle Ideas for Saree
ये स्टाइल उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनके बाल लंबे और घने हैं। यह Wedding Hairstyle Ideas के लिए एक टॉप चॉइस है। इसे 'पुल-थ्रू ब्रेड' स्टाइल भी कहा जा सकता है, जिससे चोटी को काफी वॉल्यूम मिलता है। बीच-बीच में लगाए गए 'बेबी ब्रेथ' इसे और भी खूबसूरत बना रहे हैं। यह साड़ी के साथ एक बहुत ही फेमिनिन और एलिगेंट लुक देता है।

2. Messy Bun

Hairstyle Ideas for Saree
Hairstyle Ideas for Saree
ब्राइडल साड़ी पर मेसी बन काफी प्यारा लगता है। इसमें बालों को बीच से या साइड से पार्टिंग करके एक मेसी बनाया जाता है। आगे की साइड से कुछ कर्ली स्ट्रैंड्स निकाले जाते हैं जो आपको एक सॉफ्ट लुक देते हैं। इसे कम्पलीट करने के लिए इसे फूलों, गजरे, या छोटे हेयर एक्सेसरीज़ से सजा सकते हैं।

3. Half Up, Half Down

Hairstyle Ideas for Saree
Hairstyle Ideas for Saree
यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो अपने खूबसूरत कर्ल्स को फ्लॉन्ट चाहती हैं। यह मेहंदी, एंगेजमेंट और रिसेप्शन जैसे प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग फंक्शन्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इसे भी आप छोटे हेयर एक्सेसरीज़ से सजा सकती हैं।

4. Side Swept Open Curls

Hairstyle Ideas for Saree
Hairstyle Ideas for Saree
अगर आप खुले बालों का ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो साइड स्वेप्ट कर्ल्स एक शानदार ऑप्शन है। यह स्टाइल रिसेप्शन या इंगेजमेंट के लिए काफी शानदार होगा। इसमें बालों को एक तरफ से पार्टिंग करके सारे बालों को एक तरफ के कंधे पर छोड़ दिए जाते हैं। दूसरे साइड के बालों को ट्विस्ट करके और उसपर क्यूट हेयर एक्सेसरीज़ सजाकर आपको एक परफेक्ट ब्राइडल लुक मिलेगा।

5. Bridal French Braid Bun

Hairstyle Ideas for Saree
Hairstyle Ideas for Saree
साड़ी लुक को अपग्रेड करने के लिए फ्रेंच ब्रेड बन एक सबसे खूबसूरत ऑप्शन है। यह आपको एक क्लासी और रॉयल लुक देगा। ब्रेड के किनारों पर छोटे-छोटे फूल लगाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×