How to Keep Vegetables Fresh: बिना फ्रिज के भी गर्मियों में हफ्तों तक फ्रेश रहेंगी हरी सब्जियां, बस आज़माएं स्टोर करने के ये 5 जादुई तरीके
How to Keep Vegetables Fresh: गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा उमस और धूप की वजह से मसाले, फल के साथ-साथ सब्जियां भी सड़ने लगती हैं। इस मौसम का सबसे ज्यादा असर हरी पत्तेदार सब्जियों पर देखने को मिलता है। इसका सबसे बड़ा कारण तेज तापमान, नमी और बैक्टीरिया का तेजी से बढ़ना होता है। खास करके पालक, धनिया, मेथी, पत्तागोभी जैसी हरी सब्जियों पानी की सही मात्रा नहीं ना होने से ये समस्या ज्यादा होती है।
ज्यादा गर्मी के कारण बैक्टीरिया और फफूंद तेजी से बढ़ने लगते हैं, जिसकी वजह से सब्जियां जल्दी सड़ने और गलने लगती हैं। ऐसे में अगर आपके घर पर भी फ्रिज नहीं है, तो आज हम आपको सब्जियों को सही तरह से स्टोर और फ्रेश रखने का तरीका बताएंगे, जिससे आप इसे सड़ने और गलने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं, Vegetables Storage Tips के बारे में।
How to Keep Vegetables Fresh: गर्मी में सब्जी को स्टोर करने का तरीका

1. पेपर टॉवल का इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में हरी सब्जियों में मौजूद नमी को सोखने के लिए आप पेपर टॉवल या सूखा सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये टिप्स गर्मी में सब्जियों को सेफ रखने के लिए काफी मददगार है। धनिया, पालक, मेथी या पुदीना जैसी पत्तेदार सब्जियों को हल्के पेपर में लपेटकर रखने से ये ज्यादा लंबे समय तक फ्रेश रहेंगी।
2. कंटेनर का इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में आप सब्जियों को खुले में रखने की जगह कंटेनर या जिप लॉक बैग में रख सकते हैं। कंटेनर ऐसा होना चाहिए, जो नमी को पूरी तरह से बंद करके रखे। इसमें थोड़ा एयर फ्लो रहने से सब्जियां ज्यादा टाइम तक फ्रेश रहती हैं। कंटेनर में नीचे टिश्यू पेपर रख दें, ताकि इसमें पानी जमा न होने पाए।
3. छेद वाले बैग का इस्तेमाल
इस मौसम में सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं, तो इसके लिए आप उन्हें छेद वाले बैग्स में रख सकते हैं। सब्जियों को हवा मिलना बहुत जरूरी होता है। पूरी तरह बंद प्लास्टिक बैग में नमी होने के कारण वो खराब हो जाती हैं। नेट या छेद वाले बैग हवा के संचार को बनाए रखने में मदद करते हैं और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखते हैं।

4. धोने का तरीका
बाजार से सब्जियों को लाने के बाद उन्हें धोकर रख देते हैं, ऐसा करने से भी सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। क्योंकि इससे पत्तियों में बहुत ज्यादा नमी रह जाती है। वही नमी गर्मी के मौसम में जल्दी सड़न और फफूंद पैदा करती है। इसलिए काफी अच्छा होगा अगर आप गर्मी के मौसम में सब्जियों को बिना धोए स्टोर करें। जब आप इसका इस्तेमाल करें तो उसे तुरंत धो लें।
5. खराब पत्तियां हटा दें
गर्मी के मौसम में जब भी आप हरी सब्जियों को बाजार से लाएं तो उसमें से पीली और गली हुई या काली दिखाई दे रही पत्तियों को तुरंत हटा लें। क्योंकि एक खराब पत्ती धीरे-धीरे पूरी सब्जी को सड़ा कर रख देती है।

Join Channel