W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

How to Use Leftover Chai Patti: चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को कचरा समझकर फेंकने की भूल न करें, इन 4 जादुई हैक्स से चमकाएं अपना घर

03:24 PM Jun 25, 2026 IST | Kajal Yadav
how to use leftover chai patti  चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को कचरा समझकर फेंकने की भूल न करें  इन 4 जादुई हैक्स से चमकाएं अपना घर
How to Use Leftover Chai Patti (Source: AI)

भारतीय लोगों को चाय पीने का बहुत ज्यादा शौक होता है, बिना चाय के लोगों की सुबह और शाम नहीं होती है। शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां सुबह-शाम चाय न बनती हो। अक्सर लोग चाय छानने के बाद बची हुई चायपत्ती को कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बची हुई चायपत्ती घर की सफाई के लिए एक जादुई चीज साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें मौजूद नेचुरल तत्व गंदगी और बदबू को दूर करने में काफी ज्यादा असरदार होता है। ऐसे में आइए जानते हैं, used tea leaves cleaning hacks के बारे में, जिनकी मदद से आप घर को चमका सकते हैं।

Advertisement

Tea Leaves Benefits for Cleaning: बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल कैसे करें?

चायपत्ती को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उसे साफ करना ज़रूरी है। चाय छानने के बाद बची हुई चायपत्ती को पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें, ताकि उसमें से दूध और चीनी का असर पूरी तरह निकल जाए। इसके बाद आप इसे नीचे बताए गए कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

1. बर्तनों की चिकनाई के लिए

home cleaning tips in hindi
home cleaning tips in hindi (Source: social media)

तवे, कढ़ाई या तेल वाले बर्तनों से चिकनाई हटाना काफी मुश्किल काम होता है। ऐसे में धोकर सुखाई गई चायपत्ती को बर्तनों पर रगड़ें और फिर नॉर्मल डिशवॉश से धो लें। चायपत्ती में मौजूद एसिडिक तत्व चिकनाई को तुरंत हटा देते हैं।

Advertisement

2. शीशे और कांच

reuse leftover tea leaves
reuse leftover tea leaves (Source: social media)

खिड़की के कांच, आईने या कांच के बर्तनों को चमकाने के लिए चायपत्ती का पानी अच्छा माना जाता है। बची हुई चायपत्ती को थोड़े से पानी में दोबारा उबाल लें। फिर इस पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इससे कांच पर स्प्रे करें और पेपर या सूती कपड़े से पोंछ दें, कांच नए जैसा दिखने लगेगा।

3. सिंक और डस्टबिन

reuse leftover tea leaves
reuse leftover tea leaves (Source: social media)

किचन के सिंक या डस्टबिन से अजीब सी बदबू आने लगती है। इस बदबू को दूर करने के लिए बची हुई चायपत्ती को सिंक या डस्टबिन के आस-पास डाल दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें, इससे चायपत्ती सारी खराब स्मेल को सोख लेती है।

4. लकड़ी के फर्नीचर

tea leaves benefits for cleaning
tea leaves benefits for cleaning (Source: social media)

अगर आपके घर का वुडन फर्नीचर पुराना और खराब दिखने लगा है, तो चायपत्ती के उबले हुए पानी को ठंडा कर लें। अब एक साफ कपड़े को इस पानी में भिगोकर हल्के हाथों से फर्नीचर को पोंछें। इससे लकड़ी चमक जाएगी।

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×