W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.

Minimal Mehndi Designs: इस वेडिंग सीजन हाथों पर खूब जचेंगे ये 5 Simple और सोबर मेहंदी डिजाइंस; हर तरफ होगी आपकी ही तारीफ

05:07 PM May 28, 2026 IST | Khushi Srivastava
minimal mehndi designs  इस वेडिंग सीजन हाथों पर खूब जचेंगे ये 5 simple और सोबर मेहंदी डिजाइंस  हर तरफ होगी आपकी ही तारीफ
Minimal Mehndi Designs (AI Generated)
Minimal Mehndi Designs: मेहंदी लगाने का शौक कई महिलाओं को होता है। आखिर, हाथों पर गहरे रंग की मेहंदी डिजाइन्स किसी नहीं पसंद। त्यौहार हो या शादी, मेहंदी के बिना हर श्रृंगार अधूरा है। मेहंदी लगाने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है। सुहागन हो या कुंवारी, मेहंदी महिलाओं के एथनिक लुक में चार चांद लगाने का काम करती है।

हालांकि, आजकल मेहंदी का ट्रेंड पूरी तरह बदल चुका है। वो समय गया जब पूरे हाथों को मेहंदी से भर दिया जाता था। आज की जनरेशन को सिम्पल, सोबर और क्लासी लुक पसंद है, जिसे हम मिनिमल मेहंदी डिजाइन्स कहते हैं। ये डिजाइन्स न सिर्फ खूबसूरत लगती हैं, बल्कि इन्हें लगाना भी बहुत आसान होता है। अगर आप भी किसी छोटे फंक्शन, त्योहार या अपनी सहेली की शादी के लिए एक Easy Hand Mehndi Design की तलाश में हैं, तो यहां पर आपके लिए Simple Latest Mehndi Designs दिखाए गए हैं।

Minimal Mehndi Designs: ट्रेंडी और मिनिमल मेहंदी डिजाइन्स

1. लोटस मोटिफ डिजाइन

Minimal Mehndi Designs
Minimal Mehndi Designs
ये डिजाइन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें सिंपल लेकिन ट्रेडिशनल पैटर्न पसंद है। इसमें हथेली के बीचों-बीच एक खूबसूरत कमल का फूल बनाया गया है। इसके पास में पूरी हथेली पर छोटे-छोटे डॉट्स से डिजाइन को बैलेंस किया गया है। साथ ही उंगलियों और कलाई पर बनाए गए सिंपल पैटर्न्स आपके हाथों पर खूब जचेंगे।

2. फ्लोरल बेल और डार्क टिप्स

Minimal Mehndi Designs
Minimal Mehndi Designs
अगर आपको ट्रेडिशनल अरैबिक बेल पसंद है, और आप उसमें भी कुछ नया और मॉडर्न चाहती हैं, तो ये डिजाइन देखें। इसमें कलाई से शुरू होकर उंगलियों तक जाती हुई एक बेल बनाई गई है। इसमें गोल पंखुड़ियों वाले प्यारे और सिंपल फूल हैं जिनके साथ पत्तियां भी जोड़ी गई हैं। कलाई पर बना फ्लोरल ब्रेसलेट लुक इसे और भी अट्रैक्टिव बना रहा है।

3. शेडेड फ्लावर्स और लीफ वाइन

Minimal Mehndi Designs
Minimal Mehndi Designs

ये डिजाइन बेहद आर्टिस्टिक है। अगर आपको हाथों पर भारी डिजाइन्स की जगह कुछ सॉफ्ट और पेंटिंग जैसा लुक पसंद है, तो ये आपको पसंद आएगी। इसमें अंगूठे के पास दो या तीन बड़े शेडेड फ्लावर्स बनाए गए हैं। फूलों के अंदर की गई हल्की शेडिंग इसे एक बहुत ही प्यारा और सॉफ्ट लुक दे रही है। अगर घर पर कोई छोटा फंक्शन है तो आप इस डिजाइन को लगवा सकती हैं।

4. बैक-हैंड लीफ पैटर्न

Best Simple Mehndi Design
Best Simple Mehndi Design
इस डिजाइन का यह पैटर्न आजकल का सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें बैकहैंड पर तिरछी जाती हुई दो पत्तियों की लाइनें हैं, जिनके बीच में छोटे-छोटे फूल बने हैं। यह देखने में बिल्कुल किसी मॉडर्न टैटू जैसा लगता है। उंगलियों पर बहुत ही बारीक ज्वेलरी स्टाइल पैटर्न्स बनाए गए हैं।अगर आप हाथ में कोई सुंदर सी अंगूठी पहनती हैं, तो यह डिजाइन उस अंगूठी की खूबसूरती को और भी बढ़ा देगी।

5. ट्रेडिशनल मंडला और लोटस कंगन

Minimal Mehndi Designs
Minimal Mehndi Designs
अगर आपको मिनिमल लुक चाहिए लेकिन साथ में थोड़ा सा रॉयल और फेस्टिव टच भी पसंद है, तो ये वाली डिजाइन एकदम परफेक्ट है। इसमें हथेलियों के बीच में एक बड़ा मंडला पैटर्न बना हुआ है, जिसके ठीक बीच में एक छोटा सा कमल का फूल है। मंडला के चारों तरफ छोटे-छोटे डॉट्स और पेटल्स की लेयर्स हैं। इसकी कलाई पर बना चौड़ा कंगन डिजाइन आपको बहुत ही रॉयल लुक देगा। उंगलियों पर भी छोटे मंडला कट्स और पत्तियां बनाई गई हैं, जो दोनों हाथों को बेहद खूबसूरत लुक देती हैं।
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।