W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nautapa Daan Upay: नौतपा के दौरान सूर्य की भीषण तपिश के बीच इन चीजों का दान करने से दूर होगा सूर्य दोष, जानें इसका महत्व

04:09 PM May 21, 2026 IST | Kajal Yadav
nautapa daan upay  नौतपा के दौरान सूर्य की भीषण तपिश के बीच इन चीजों का दान करने से दूर होगा सूर्य दोष  जानें इसका महत्व
Nautapa Daan Upay (Source: AI)

Nautapa Daan Upay: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में नौतपा का विशेष महत्व माना गया है। जब सूर्यदेव Rohini Nakshatra में प्रवेश करते हैं, तब साल के सबसे गर्म 9 दिनों की शुरुआत होती है, जिसे 'नौतपा' कहा जाता है। साल 2026 में नौतपा के समय दान-पुण्य और कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है क्योंकि इस समय किया गया दान न केवल फल देता है, बल्कि भीषण गर्मी से राहत और ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी दूर करता है।

Advertisement

Nautapa Daan Upay: नौतपा के उपाय

Surya Dev Upay: सूर्यदेव को जल दें

Nautapa Daan Upay
Nautapa Daan Upay (Source: Social Media)

नौतपा के 9 दिनों में रोज सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें जल अर्पित करने से पहल साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद तांबे के लोटे में साफ़ पानी लेकर उसमें लाल फूल, थोड़े से अक्षत और मिश्री मिलाकर फिर पूर्व दिशा की ओर मुख करके खड़े हो जाएं और सूर्यदेव को जल दें। सर्य देव को जल चढ़ाते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।

Advertisement

Nautapa Daan Upay: दान करें

Nautapa Daan Upay
Nautapa Daan Upay (Source: Social Media)

इन नौ दिनों में खासकर रविवार के दिन जरूरतमंद लोगों को लाल कपड़े, गेहूं, गुड़ या तांबे के बर्तनों का दान जरूर करें। ऐसा करने से कुंडली से सूर्य दोष हट जाता है और इससे कीर्ति और मान-सम्मान भी बढ़ता है।

Advertisement

Sun Transit 2026: नौतपा में दान का महत्व

Sun Transit 2026
Sun Transit 2026 (Source: Social Media)

सनातन धर्म के अनुसार, नौतपा के समय बहुत ज्यादा गर्मी होती है। इस दौरान सूर्य आग की तरह जल रहा होता है। इस समय सूरज की किरणे सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे भारत के कई राज्यों में भीषड़ गर्मी होती है। इस दौरान अगर आप प्रकृति और जीवों को ठंडी चीज़ों का सेवन करवाते हैं, तो इससे भगवान विष्णु, सूर्यदेव और वरुण देव बहुत ज्यादा खुश होते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इस समय किए गए दान से जन्मकुंडली में सूर्य और मंगल की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×