Nautapa Mein Kya Na Khayein: नौतपा की भीषण गर्मी और Loo से खुद को बचाना चाहते हैं, तो आज से ही अपनी डाइट से तुरंत हटा दें ये 5 Foods
Nautapa Mein Kya Na Khayein: सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है कहा जाता है कि इन 9 दिनों में गर्मी और लू बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। नौतपा के दौरान गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ये नौतपा 2 जून तक रहने वाला है। इन 9 दिनों में दोपहर का तापमान 45 डिग्री के पार चला जाता है। ऐसे में अगर आप भी खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन 9 दिनों में अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करें, जो आपके लिए टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं जिनका सेवन इस दौरान नहीं करना चाहिए आइए जानते हैं, वो चीज़ें कौन-कौन सी हैं।
Nautapa Mein Kya Na Khayein: नौतपा के दौरान इन फूड्स को न खाएं

1. ज्यादा तला-भुना भोजन
नौतपा के समय गर्मी और तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो ऐसे में आपको बहुत ज्यादा तला-भुना नहीं खाना चाहिए। जैसे- समोसा, कचौड़ी, पूड़ी, चिप्स और फ्राइड स्नैक्स आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है और ज्यादा ऑयल वाला खाना खाने से शरीर को सुस्त रहता है।
2. मसालेदार और ऑयली फूड
अगर आप नौतपा के दौरान बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाते हैं, तो इससे शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। जिससे पेट में जलन, डिहाइड्रेशन और पसीना ज्यादा आने जैसी समस्या हो सकती हैं। गर्मी के मौसम में हल्का और कम मसाले वाला खाना ही खाना चाहिए।

3. रेड मीट और भारी खाना
अगर आप बहुत मांसाहारी हैं, तो नौतपा के दौरान अपने खान-पीन का ज्यादा ध्यान रखें। क्योंकि इस दौरान बहुत ज्यादा गर्म चीज़ों का सेवन करने से शरीर में जलन और गर्मी पैदा हो सकती है। जैसे मटन और अन्य भारी नॉनवेज फूड जल्दी पचते नहीं हैं, इसलिए इनका सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी और थकान भी महसूस हो सकती है। नौतपा में हल्का भोजन जैसे दाल, हरी सब्जियां और फल आदि का सेवन करना चाहिए।
4. चाय और कॉफी
दौतपा के दौरान आपको बहुत ज्यादा चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों ही चीज़ों में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकता है। इसका अधिक सेवन करने से डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और बेचैनी हो सकती है। इसलिए गर्मी में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

5. कोल्ड ड्रिंक और शुगर
गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग ठंडी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, इस दौरान लोग सबसे ज्यादा बाहर मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक मेंका सेवन करते हैं। लेकिन इसमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को तुरंत नुकसान पहुंचा सकती है। गर्मियों में रोजाना इसका सेवन करने से मोटापा, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ने लगती है। इसकी जगह नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी बेहतर ऑप्शन हैं।

Join Channel