W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pani Thanda Kaise Rakhe Bina Fridge: चिलचिलाती गर्मी में बिना फ्रिज के पानी को कैसे रखें बर्फ जैसा ठंडा? यहां देखें 3 आसान और देसी जुगाड़

05:36 PM May 22, 2026 IST | Kajal Yadav
pani thanda kaise rakhe bina fridge  चिलचिलाती गर्मी में बिना फ्रिज के पानी को कैसे रखें बर्फ जैसा ठंडा  यहां देखें 3 आसान और देसी जुगाड़
Pani Thanda Kaise Rakhe Bina Fridge

Pani Thanda Kaise Rakhe Bina Fridge: मई का महीना शुरू होते ही गर्मी अपने पीक पर होती है। ऐसे में धूप और गर्मी इतनी ज्यादा तेज होती है कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इतनी गर्मी में लोगों का गला बहुत जल्दी सूखने लगता है। खास करके उन लोगों का गला ज्यादा जल्दी सूखने लगता है, जो लोग पूरे दिन बाहर रहते हैं। ऐसे में बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके घर में फ्रिज नहीं होती है और गर्मी के मौसम में फ्रिज न होना बहुत बड़ी समस्या है।

Advertisement

लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप पानी को लंबे समय तक ठंडा रख सकते हैं। आइए जानते हैं, वो आसान टिप्स कौन-कौन से हैं।

Advertisement

Pani Thanda Kaise Rakhe Bina Fridge: बिना फ्रिज के पानी को ठंडा रखने का जुगाड़

गीले कपड़े वाला आसान जुगाड़

How to keep a water bottle cool
How to keep a water bottle cool (Source: social media)

अगर आप गर्मी के मौसम में बाहर जा रहे हैं, तो अपनी बोतल को गीले एक सूती गीले कपड़े से लपेटकर ले जाएं। जैसे-जैसे कपड़ा सूखता जाएगा वैसे-वैसे बोतल की गर्मी को कम करता जाएगा और पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहेगा। अगर बाहर हवा चल रही हो तो ये तरीका और ज्यादा असरदार हो जाता है।

Advertisement

मटके का पानी

हमारे पूर्वज भी मटके के पानी को हमेशा से स्वच्छ और शरीर के लिए हेल्दी मानते हैं। अगर आप भी बिना फ्रिज के पानी की बोतलों को लंबे समय तक ठंडा रखना चाहते हैं, तो आप इसके लिए मटके में पानी भरकर रख सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसे मिट्टी से बनाया जाता है। अगर आप इसका पानी पीते हैं, तो उसका स्वाद भी अच्छा लगता है। इस पुराने तरीके को लोग आज भी करते हैं।

 How to keep water cold without a fridge
How to keep water cold without a fridge (Source: social media)

तांबे के बर्तन का करें इस्तेमाल

तांबे के बर्तन का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। आज भी बहुत से घरों में लोग तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं और खाना भी खाते हैं। गर्मी के मौसम में आप तांबे के बर्तन में भी पानी को रख सकते हैं। इसमें पानी रखने से यह तापमान को नियंत्रित कर के रखता है, जिससे पानी ठंडा बना रहता है। इसमें पानी पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×