W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Situationship Kya Hoti Hain: आपका Partner भी सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही करता है याद? इन 5 बड़े Signs से पहचानें कहीं आप Situationship में तो नहीं

03:59 PM May 28, 2026 IST | Kajal Yadav
situationship kya hoti hain  आपका partner भी सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही करता है याद  इन 5 बड़े signs से पहचानें कहीं आप situationship में तो नहीं
Situationship Kya Hoti Hain (Source: AI)

Situationship Kya Hoti Hain: आजकल डेटिंग की दुनिया काफी बदल गयी है। अब पहले जैसे रिश्तों में प्यार और मिठास नहीं रह गई है। आजकल हर रिश्ता सिर्फ नाम का रह गया है। पहले के समय में अगर किसी भी व्यक्ति से रिश्ता जुड़ जाता था, तो उसे लोग आख्रिरी तक निभाते थे। लेकिन आजकल लोग दिल की भावनाओं से कम और शरीर की जरूरत से ज्यादा जुड़े होते हैं। अगर आप भी आज के समय की मूवी देखते हैं, तो फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स, नो स्ट्रिंग अटैच, वन नाइट स्टैंड जैसे कई टर्म्स के बारे में जानते ही होंगे।

Advertisement

ऐसा ही एक नया रिश्ता आज के समय में काफी ज्यादा ट्रेंड में है, जिसे 'सिचुएशनशिप' कहा जाता है। जेन-जेड और मिलेनियल्स यानी नई जनरेशन इस रिश्ते को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये डेटिंग सेटअप फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स के सामान होते हुए भी अलग कैसे होते हैं। आइए जानते हैं, इसमें रहने वाले लोगों को क्या नुकसान और फायदे होते हैं।

Advertisement

Situationship Kya Hoti Hain: इन संकेतों से पहचानें कहीं आप सिचुएशनशिप में तो नहीं

Situationship meaning in hindi
Situationship meaning in hindi (Source: social media)

1. रिश्ते में कोई ग्रोथ नहीं

अगर आप किसी रिश्ते में हैं और उस रिश्ते में लंबे समय तक सारी चीज़ें एक ही तरह की चल रही हैं, तो इसका मतलब है इस रिश्ते का कोई भी भविष्य नहीं है। ऐसे रिश्ते में लोग एक-दूसरे के दोस्तों से मिलना, एनिवर्सरी सेलिब्रेट न करना, एक साथ मिलकर किसी भी नई एक्टिविटी को न करना। शायद इस समय एक बार आपको ये जरूर सोचना चाहिए कि क्या आप एक सही रिश्ते में हैं या नहीं।

Advertisement

2. कई लोगों से जुड़ाव

अगर आप भी किसी ऐसे रिश्ते में हैं, जिसमें आपका पार्टनर सिर्फ आपके साथ ही नहीं बल्कि, कई लोगों के साथ रोमांटिक या सेक्शुअली तरीके से जुड़ा हुआ है, तो इसका मतलब की आप सिचुएशनशिप में फंसे हुए हैं।

modern relationships
modern relationships (Source: social media)

3. लास्ट मिनट प्लान

अगर कोई व्यक्ति आपके साथ किसी सीरियस रिश्तों में हैं, तो वो आपके साथ पहले से ही यानी हफ्तों, महीनों, या सालों पहले ही प्लानिंग करता है। लेकिन जो लोग सिचुएशनशिप में होते हैं, उनके साथ कभी भी ऐसा नहीं होता है। ऐसे लोग शॉर्ट टर्म और लास्ट मिनट में प्लान बनाते हैं। अगर आप अपनी डेट्स को ध्यान से देखें और पाएं कि आपकी डेट फिक्स नहीं है कि आप वीकेंड या छुट्टी पर एक साथ कहां घूमने जा रहे हैं, तो ये भी एक क्लियर संकेत है कि आप सही रिश्ते में नहीं हैं।

4. रिश्ते में कंसिस्टेंसी नहीं

जब दो लोग एक हेल्दी और खुशहाल रिश्ते में होते हैं, तो वो लोग अपने पार्टनर को रेगुलर देखने और उससे बात करने की कोशिश करते हैं। लेकिन सेचुएशनशिप में ऐसा कुछ भी नहीं होता है, क्योंकि सेचुएशनशिप में आपका पार्टनर आपसे मिलने की ज़िद नहीं करेगा। ऐसे में अगर आप हफ्ते में 2-3 बार नहीं मिल रहे हैं, तो ये सिचुएशनशिप हो सकता है।

Gen Z dating
Gen Z dating (Source: social media)

5. न घूमने के लिए बहाना

अगर आपका पार्टनर भी हमेशा यही बोलता है कि मुझे काम है या मैं बिजी हूं, तो ये सिर्फ एक बहाना हो सकता है। अगर आपको भी ये बहाने जाने पहचाने लग रहे हैं, जब आप सीरियस रिलेशनशिप में होते हैं, तो आप अपने पार्टनर के लिए किसी भी हाल में समय निकाल ही लेते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि जीवन में क्या चल रही हैं। आप एक दूसरे से मिलने के लिए बहाने निकाल ही लेते हैं। अगर आपके रिश्ते में ऐसा नहीं है, तो आप भी सिचुएशनशिप में फंसे हैं।

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×