Tulsi Plant Care Tips: तुलसी के पौधे में लग गए हैं सफेद-काले कीड़े या जाले? सूखने से बचाने के लिए अपनाएं ये 3 असरदार उपाय
Tulsi Plant Care Tips: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की बहुत मान्यता होती है। इस पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है कहा जाता है कि अगर आप इस पौधे को अपने घर में लगाते हैं, तो इससे कभी भी आपके घर में धन की कमी या दरिद्रता नहीं आएगी। भारत के ज्यादातर घरों में तुलसी के पौधे की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। गर्मियों के मौसम में अगर तुलसी के पौधे का ख्याल सही तरीके से रखा जाए,तो ये कभी भी मुरझाता नहीं है।
अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है और उसमें छोटे-छोटे कीड़े लग गए हैं या पत्ती-डाली पर छोटे-छोटे सफेद कीड़े नजर आने लगे हैं, तो समय रहते उसे हटाने के लिए कुछ जरूरी उपाय करना चाहिए। इस उपाय को करके आप तुलसी के पौधे को सड़ने से बचा सकते हैं। तुलसी में सफेद जाले और कीड़े दिखें, तो नजरअंदाज बिल्कुल न करें ऐसे में आइए जानते हैं, इसे सड़ने से कैसे बचाएं।
Tulsi Plant Care Tips: इन उपायों को करने से तुलसी का पौधा रहेगा सेफ

1. सफेद-काले कीड़े
अगर आपके घर में लगे तुलसी के पौधे में सफेद कीड़े लग गए हैं, तो पत्तों और डंठल पर सफेद रूई की तरह नजर आने लगती है और ये पौधे का रस चूसते हैं। इन कीड़ों की वजह से पौधा धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। वहीं काले कीड़े एफिड्स या छोटे रस चूसने वाले कीड़े होते हैं। ये पत्तों के पीछे छुपे होते हैं और पत्तों को मोड़ने या पीला करने लगते हैं।
2. नीम ऑयल स्प्रे
अगर तुलसी के पौधे में कीड़े लग गए हैं, तो इसके लिए आप उसके ऊपर नीम ऑयल छिड़क सकते हैं। ये ऑयल सफेद कीड़ों की ग्रोथ और अंडों को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस ऑयल को बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर पानी में 1-2 चम्मच नीम ऑयल मिला लें। इसके बाद इसमें बूंदें लिक्विड साबुन की डालें ताकि स्प्रे पत्तों पर आसानी से टिक सके। जब शाम को धूप खत्म हो जाए, उसके बाद इसे पत्तों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ स्प्रे कर दें। इस स्प्रे को आप 5-7 दिन लगातार करें। तेज धूप में स्प्रे करने से बचें इससे पत्ते जल सकते हैं।

3. खराब पत्तों को हटा दें
गर्मी का मौसम हो या सर्दी का अगर पौधे पर लगे कुछ पत्ते सड़ गए हैं, तो उसे तुरंत तोड़कर हटा दें। ऐसा करने से पत्तों में कीड़े कम फैलेंगे और पौधा सुरक्षित रहेगा। अगर कुछ पत्तों पर ज्यादा सफेद कीड़े या सफेद जाला दिखे, तो उन्हें काटकर हटा दें, जो पत्ते सूख कर गिर गए हैं, उन्हें गमले में न छोड़ें। ऐसा करने से पत्तों तक संक्रमण जल्दी नहीं फैलता है।
4. हवा और धूप
किसी भी पौधे को बहुत ज्यादा बंद और नमी वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए। क्योंकि नमी के कारण पौधे बहुत जल्दी सड़ने लगते हैं। इसे पौधे में कीड़े और जाल बढ़ सकता है। तुलसी को खुली हवा और अच्छी धूप मिलना बेहद जरूरी होता है। अगर तुलसी के पौधे में कीड़े दिखने लगे तो उसे डेली 4-6 घंटे धूप में रखें। इसमें बहुत ज्यादा पानी न डालें। मिट्टी गीली रहने पर कीड़े और फंगस की समस्या बढ़ सकती हैं।

Join Channel