For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'अनानास से भी अधिक मीठी है हमारी दोस्ती...', घाना में PM Modi ने और क्या-क्या कहा?

04:46 PM Jul 03, 2025 IST | Shivangi Shandilya
 अनानास से भी अधिक मीठी है हमारी दोस्ती      घाना में pm modi ने और क्या क्या कहा

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस समय अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। ऐसे में आज गुरुवार को पीएम मोदी घाना पहुंचे हुए हैं। यह यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीन दशक में पहली घाना यात्रा हैं। घाना की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं. दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं। हमारी दोस्ती आपके मशहूर अनानास से भी अधिक मीठी है।

लोकत्रंत की भावना से ओतप्रोत

पीएम मोदी (PM Modi) अपने संबोधन की शुरूआती में कहा कि आज इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत ख़ुशी हो रही है। यह एक गौरव भरा पल है। उन्होंने आगे कहा यह एक ऐसी भूमि है जो लोकत्रंत की भावना से ओतप्रोत है। विश्व के सबसे बड़े लोकत्रंत के प्रतिनिधित्व के रूप में मैं अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की सद्भवाना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं। घाना से मिले सर्वोचय नागरिक सम्मान के लिए मैं सभी भारतीयों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं।

लोकतंत्र की जननी है भारत

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा, "भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र एक व्यवस्था नहीं है; बल्कि संस्कार है. भारत में 2,500 से ज़्यादा राजनीतिक दल हैं, 20 अलग-अलग पार्टियाँ अलग-अलग राज्यों पर शासन करती हैं, 22 आधिकारिक भाषाएँ हैं, हज़ारों बोलियाँ हैं। यही वजह है कि भारत आने वाले लोगों का हमेशा खुले दिल से स्वागत किया जाता है।"

दुनिया आतंकवाद जैसी संकटों का सामना..

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा, "दुनिया जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा जैसे नए और जटिल संकटों का भी सामना कर रही है। पिछली सदी में बनाए गए संस्थान जवाब देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बदलती परिस्थितियों में वैश्विक शासन में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों की आवश्यकता है. हमें गर्व है कि अफ्रीकी संघ हमारी अध्यक्षता के दौरान जी20 का स्थायी सदस्य बना।"

 

also read: Akhilesh Yadav की सुरक्षा में बड़ी चूक! अचानक मंच पर पहुंचा युवक

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×