For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सकारात्मक सोच के साथ औद्योगिक माहौल और अनुकूल नीतियां बनाना हमारा लक्ष्य :तेजस्वी यादव

सीआईआई बिहार स्टेट सेशन के दुसरे इस्ट इंडिया समिट में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ सबसे पहले औद्योगिक माहौल बनाना और उसके अनुकूल नीतियां बनाना हमारी प्राथमिकता है।

07:49 PM Sep 07, 2022 IST | Ujjwal Jain

सीआईआई बिहार स्टेट सेशन के दुसरे इस्ट इंडिया समिट में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ सबसे पहले औद्योगिक माहौल बनाना और उसके अनुकूल नीतियां बनाना हमारी प्राथमिकता है।

सकारात्मक सोच के साथ औद्योगिक माहौल और अनुकूल नीतियां बनाना हमारा लक्ष्य  तेजस्वी यादव
पटना ,(पंजाब केसरी): सीआईआई बिहार स्टेट सेशन के दुसरे इस्ट इंडिया समिट में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ सबसे पहले औद्योगिक माहौल बनाना और उसके अनुकूल नीतियां बनाना हमारी प्राथमिकता है। पहले इंफ्रास्ट्रकचर पर ध्यान देना है और भविष्य की बढती आबादी को ध्यान में रखते हुए रोडमैप बनाना सही होगा। चुनौतियों के बावजूद दृढ संकल्प से बदलाव लाना सामूहिक जिम्मेवारी है। इंडस्ट्री कलस्टरवाइज हो।
Advertisement
उपमुख्यमंत्री ने मखाना की चर्चा करते हुए कहा कि मेहनत और उत्पादन हम करते हैं और मुनाफा किसी और को मिलता है। हाजीपुर के मालभोग, चीनिया केला के तना, पत्ते और फल से जुडे इंडस्ट्री हमारी पहचान हो सकती है। मुजफफरपुर की लीची, कोशी के मक्का एवं चंपारण के चर्म उद्योग में भी संभावनाओं पर भी उन्होंने ध्यान देने की बात कही।
   उद्योग मंत्री श्री समीर महासेठ ने इस मौके पर कहा कि हमारा मुख्य ध्यान स्वस्थ और मजबूत औद्योगिक और निर्यात के लिए इको सिस्टम  बनाने पर है। बिहार में बंद पड़ी सभी चीनी मिलों को फिर से चालू किया जाएगा । बिहार की पहचान  पूर्वी भारत और पड़ोसी देशों के लिए औद्योगिक केंद्र के रुप में है। बिहार के साथ सीआईआई ईस्ट इंडिया समिट के राज्य सत्रों का उद्देश्य दुनिया भर से व्यापक दर्शकों और प्रतिभागियों को एक साथ एक मंच पर लाना है । सत्र सीमा पार व्यापार और बिहार के साथ आपसी ज्ञान, समझ और विश्वास की नींव पर टिके हुए मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के तालमेल के लिए समर्पित रहना है । हमारा एजेंडा राज्य सरकार के विजन के साथ तालमेल बिठाकर समावेशी विकास हासिल करना है। इसमें व्यक्ति की प्रति व्यक्ति क्षमता में वृद्धि करना, समग्र विकास के लिए सतत लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना और निवेशकों का स्वागत करना है।
सीआईआई बिहार के चेयरमैन श्री नरेन्द्र कुमार ने कहा कि समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान देना जरुरी होगा। सरकार और उद्योग दोनों का उद्देश्य दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल करना है। सीआईआई ने सदस्यों की भागीदारी और समर्थन के साथ हमेशा सरकार के साथ घनिष्ठ संबंध बनाकर व्यापार के अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का लक्ष्य रखा है।
Advertisement
इसके पहले पैनल डिस्कषन में आईटीसी के वाईपी सिंह, मधेपुरा अलस्ट्राम के इएचएस आफिसर नदीम आलम, संजय गोयनका, हेल्थ पैनल के कंवेनर व रुबन हास्पिटल के डायरेक्टर डा सत्यजीत सिंह, आद्री के मेंबर सेक्रेटरी प्रभात पी घोष ने बिहार के उद्योगों के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा की। इस मौके पर सीआई आई के स्टेट हेड नीलाभ केशव, नाबार्ड के सीजीएम सुनील कुमार , सीआईआई बिहार के पूर्व चेयरमैन श्री प्रमोद शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। वाईस चेयरमैन सीआईआई बिहार सचिन चन्द्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×