W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आंध्र प्रदेश में एक परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत, आत्महत्या या हत्या के बीच फंसा मामला

आंध्र प्रदेश के विशाखपत्तनम के मधुरवाड़ा में बृहस्पतिवार तड़के एक परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई।

11:47 AM Apr 16, 2021 IST | Ujjwal Jain

आंध्र प्रदेश के विशाखपत्तनम के मधुरवाड़ा में बृहस्पतिवार तड़के एक परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश में एक परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत  आत्महत्या या हत्या के बीच फंसा मामला
Advertisement
आंध्र प्रदेश के विशाखपत्तनम के मधुरवाड़ा में बृहस्पतिवार तड़के एक परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई। विशाखापत्तनम शहर के पुलिस आयुक्त मनीष कुमार सिन्हा ने दोपहर के समय घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि मामले की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौतें दुर्घटनावश हुईं या फिर आत्महत्या या हत्या की गई। तीन मृतकों के शवों पर घाव मिले हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम सबूत एकत्रित कर रही है। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ”फोरेंसिक सबूतों की जांच के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी।” परिवार का मुखिया बंगारू नायडू (50) बहरीन में रहने के बाद कुछ साल पहले विशाखापत्तनम लौटा था। उसकी पत्नी होम्योपैथी डॉक्टर थी। उनके दो बेटे थे।
Advertisement
पुलिस के अनुसार पड़ोसियों ने आज तड़के उनके फ्लैट से धुआं उठता देखा, जिसके बाद उन्होंने अग्निशमन सेवा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। अग्निशनम और पुलिस टीमें फ्लैट पर पहुंची और अंदर घुसने के लिये मुख्य द्वार तोड़ दिया, जहां जले हुए शव पड़े थे।
Advertisement
पुलिस आयुक्त ने पड़ोसियों के हवाले से कहा कि नायडू परिवार में बीती रात कहासुनी हुई थी। सिन्हा ने बड़े बेटे पर संदेह जताते हुए कहा कि परिवार में सबकुछ ठीक नहीं था। उन्होंने कहा, ”बड़े बेटे के शव को छोड़कर अन्य तीनों के शवों पर घाव मिले हैं।”
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×