शिवराज सरकार में हमारा राज्य अजीब है, अद्भुत है : कमल नाथ
मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग में यूरिया खाद के तय स्थान की बजाय निजी स्थानों पर पहुंचने का खुलासा होने पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने शिवराज सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि शिवराज सरकार में हमारा प्रदेश अजब गजब हो गया है।
12:56 PM Sep 09, 2022 IST | Desk Team
मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग में यूरिया खाद के तय स्थान की बजाय निजी स्थानों पर पहुंचने का खुलासा होने पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने शिवराज सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि शिवराज सरकार में हमारा प्रदेश अजब गजब हो गया है।
Advertisement
यूरिया किसानो तक पहुँचने के पहले ही रास्ते से गायब
कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा,शिवराज सरकार में हमारा प्रदेश अजब है -गजब है। कभी नर्मदा किनारे से लाखों पौधे गायब, कहीं रात के अंधेरे में नदियों से रेत गायब, कभी राशन गायब, कभी गरीबों की पेंशन गायब। उन्होंने आगे कहा, अब मासूम बच्चों व गर्भवती महिलाओं का पोषण आहार गायब और यूरिया किसानो तक पहुँचने के पहले ही रास्ते से गायब।
निजी स्थानों पर सप्लाई किया गया
शुक्रवार सुबह ही मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर में यूरिया के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए परिवहनकर्ताओ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक में यह बात सामने आई है कि जबलपुर संभाग में 28 से 31 अगस्त के बीच यूरिया का परिवहन किया गया, लेकिन यूरिया तय स्थान पर नहीं पहुंचा बल्कि निजी स्थानों पर सप्लाई किया गया।
Advertisement