Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

AAP के 11 उम्मीदवारों में से 6 BJP और Congress से आए नेता, समझें सियासी रणनीति

Delhi AAP Candidate List 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 11 नेताओं के नाम हैं, जिनमें से 6 नेता भाजपा और कांग्रेस से आए हैं।

09:35 AM Nov 21, 2024 IST | Ranjan Kumar

Delhi AAP Candidate List 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 11 नेताओं के नाम हैं, जिनमें से 6 नेता भाजपा और कांग्रेस से आए हैं।

Delhi Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज दोपहर 11 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस से ‘आप’ शामिल हुए छह नेताओं को टिकट दिया है। इनमें बीजेपी को छोड़कर बीबी त्यागी, अनिल झा, ब्रह्म सिंह तंवर ‘आप’ में आए हैं। वहीं, कांग्रेस से जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान, सुमेश शौकीन ने अरविंद केजरीवाल को अपना नेता माना है।

दक्षिण दिल्ली के बड़े गुज्जर नेता हैं ब्रह्म सिंह तंवर

आम आदमी पार्टी ने छतरपुर से मौजूदा विधायक करतार सिंह तंवर के बीजेपी में शामिल होने के बाद ब्रह्म सिंह तंवर पर दांव खेला है। ब्रह्म बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। वह दक्षिण दिल्ली के बड़े गुज्जर नेता हैं। बदरपुर सीट से साल 2019 में बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी विधायक निर्वाचित हुए थे। अभी वह सांसद हैं। इस सीट पर ‘आप’ ने राम सिंह नेता को मैदान में उतारा है। लक्ष्मीनगर सीट पर बीबी त्यागी उम्मीदवार बनाए गए हैं। अभी यहां से अभय वर्मा विधायक हैं।

जीतने वाले नेताओं को ही दिया टिकट

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि चुनाव में टिकट बांटने का काम जनता की राय, संभावित उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं के आधार पर होगा। पार्टी का स्पष्ट कहना है कि जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जाएगा। इसी रणनीति के तहत ये 11 नाम घोषित किए गए हैं।

फरवरी में होगा चुनाव

फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव होगा। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

किसे कहां से दिया गया है टिकट?

लक्ष्मी नगर- बीबी सिंह

छतरपुर- ब्रह्मा सिंह तंवर

बदरपुर- राम सिंह नेताजी

सीलमपुर- जुबैर चौधरी

किराड़ी- अनिल झा

विश्वास नगर- दीपक सिंगला

रोहताश नगर- सरिता सिंह

करावल नगर- मनोज त्यागी

मटियाला- सोमेश शौकीन

सीमापुरी- वीर सिंह धीगान

घोंडा- गौरव शर्मा देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article