टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नाइजीरिया के उत्तरी इलाके में हमले में 100 से अधिक की मौत

नाइजीरिया के अशांत उत्तरी क्षेत्र में 100 से अधिक लोग मारे गए। यह जानकारी हमले में बचे लोगों ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को दी। अधिकारी शवों की तलाश में लगे हुए हैं और तीन दिनों तक चली हिंसा के संदिग्धों की भी तलाश कर रहे हैं।

12:25 AM Jan 08, 2022 IST | Shera Rajput

जामफारा राज्य के स्थानीय सरकारी इलाकों अंका और बुक्कुयुम में बड़ी संख्या में डकैत मंगलवार की शाम को पहुंचे और बृहस्पतिवार तक गोलीबारी की तथा घरों को आग के हवाले करते रहे। यह जानकारी बुक्कुयुम के निवासी अबुबकर अहमद ने दी।
हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत
अहमद ने कहा, ‘‘उन्होंने 100 से अधिक लोगों की हत्या कर दी।’’ उन्होंने कहा कि घटना में करीब नौ समुदाय प्रभावित हुए हैं।
अंका के निवासी अलीयु अंका ने भी पुष्टि की कि मरने वालों की संख्या 100 से अधिक है। 
किसी भी समूह ने अभी हमले की नहीं ली जिम्मेदारी
उन्होंने कहा, ‘‘एक गांव में उन्होंने 20 वर्ष एवं अधिक उम्र के लोगों की हत्या की। कुछ लोगों को दफना दिया गया, कुछ लोगों को जला दिया गया और हम अब भी शवों की तलाश कर रहे हैं।’’
किसी भी समूह ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Advertisement
Advertisement
Next Article