Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

2022 में अब तक 200,000 से अधिक श्रीलंकाई नागरिक नौकरियों के लिए विदेश गए : मंत्री मानुषा

श्रीलंका की श्रम और विदेश रोजगार मंत्री मानुषा नानायकारा ने कहा कि 2022 में अब तक 200,000 से अधिक श्रीलंकाई नागरिक नौकरियों के लिए विदेश गए हैं।

09:22 AM Sep 12, 2022 IST | Desk Team

श्रीलंका की श्रम और विदेश रोजगार मंत्री मानुषा नानायकारा ने कहा कि 2022 में अब तक 200,000 से अधिक श्रीलंकाई नागरिक नौकरियों के लिए विदेश गए हैं।

श्रीलंका की श्रम और विदेश रोजगार मंत्री मानुषा नानायकारा ने कहा कि 2022 में अब तक 200,000 से अधिक श्रीलंकाई नागरिक नौकरियों के लिए विदेश गए हैं। उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं, जिन्होंने श्रीलंका के विदेशी रोजगार ब्यूरो में पंजीकरण कराया है।
Advertisement
 देश विदेशी मुद्रा की कमी
मंत्री ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों द्वारा श्रीलंका भेजे गए प्रेषित धन अगस्त में 32.5 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया, जो जुलाई की तुलना में 16.4 प्रतिशत की वृद्धि है। मंत्री ने कहा कि इस साल के अंत तक लगभग 330,000 लोगों के विदेश में काम करने के लिए श्रीलंका छोड़े जाने की उम्मीद है।
मंत्री ने उन श्रमिकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने ऐसे समय में बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से पैसा भेजा है, जब देश विदेशी मुद्रा की कमी का सामना कर रहा है।
Advertisement
Next Article