For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

All Assam Students' Union के 300 से अधिक नेता भाजपा में हुए शामिल

11:04 AM Dec 14, 2023 IST | Prakash Sha
all assam students  union के 300 से अधिक नेता भाजपा में हुए शामिल

गुवाहाटी में असम राज्य भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, All Assam Students' Union के पूर्व नेता और कार्यकर्ता राज्य भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता, असम के मंत्री पीयूष हजारिका और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भगवा पार्टी में शामिल हुए। भगवा पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रही है और सभी तैयारियां कर रही है।

Highlights:

  • देश के लोग अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ सामने आ रहे हैं - दिगंता कलिता
  • अगर आज लोकसभा चुनाव होता है, तो बीजेपी असम में कम से कम 12 सीटें जीतेगी- बीजेपी विधायक
  • मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार

असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा, ''विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के कई अन्य नेताओं ने पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा नेतृत्व से संपर्क किया है।'' इससे पहले असम के बीजेपी विधायक दिगंता कलिता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ सामने आ रही है और अब वह भी कांग्रेस मुक्त भारत चाहते है। “देश के लोग अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ सामने आ रहे हैं और कांग्रेस मुक्त भारत एक वास्तविकता बन जाएगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद देश का मूड पूरी तरह से बदल गया है"-दिगंता कलिता ने कहा।

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियों के बारे में बात करते हुए असम बीजेपी विधायक ने एएनआई से कहा कि, अगर आज लोकसभा चुनाव होता है, तो बीजेपी असम में कम से कम 12 सीटें जीतेगी।

“असम में, मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नतीजों के बाद अब हमारा आत्मविश्वास ऊंचा हो गया है। हमें असम की 14 की 14 लोकसभा सीटें जीतनी होंगी. लोग अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ सामने आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटी दी है, वह अब लोगों तक पहुंच रही है। हमारे मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को असम में कम से कम 12 सीटें जीतनी होंगी। हमें लगता है कि कांग्रेस मुक्त भारत वास्तविकता बन जाएगा, ”दिगंता कलिता ने कहा।

असम बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि, हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की शानदार सफलता के बाद बीजेपी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हो गए हैं। “मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक से लेकर पार्टी कार्यकर्ता जमीन पर काम कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अन्य दल केवल गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में व्यस्त हैं, ”असम भाजपा विधायक ने कहा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prakash Sha

View all posts

Journalist

Advertisement
×