For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ओवैसी ने BJP पर साधा निशाना, विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द किए जाने की निंदा

10:50 AM Oct 23, 2023 IST | NAMITA DIXIT
ओवैसी ने bjp पर साधा निशाना  विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द किए जाने की निंदा

तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द किए जाने की निंदा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने की है। जिनके खिलाफ पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण पिछले साल कार्रवाई की थी।
ओवैसी ने BJP पर साधा निशाना
ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नफरत फैलाने वाला भाषण तुरंत पदोन्नति पाने का सबसे आसान तरीका है।ओवैसी ने सिंह का निलंबन रद्द किए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रिय ‘‘फ्रिंज एलिमेंट’’ को पुरस्कृत किया है। मुझे पूरा यकीन है कि नुपुर शर्मा को भी प्रधानमंत्री से आशीर्वाद मिलेगा। मोदी की भाजपा में नफरत फैलाने वाले भाषण पदोन्नति पाने का सबसे आसान तरीका हैं।’’

वीडियो सामने आने के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया
आपको बता दें भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी ने रविवार को एक बयान में कहा था कि भाजपा नेतृत्व ने तेलंगाना की निवर्तमान विधानसभा में हैदराबाद के गोशामहल से विधायक राजा सिंह के निलंबन को पार्टी द्वारा पहले जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में उनकी तरफ से दिए गए स्पष्टीकरण पर विचार करने के बाद रद्द कर दिया है।सिंह को पिछले साल अगस्त में ‘‘इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद’’ के खिलाफ उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणियों का वीडियो सामने आने के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इस वीडियो को बाद में उस सोशल मीडिया मंच ने हटा दिया था, जिस पर इसे अपलोड किया गया था।सिंह को निवारक निरोध (पीडी) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।
पीडी अधिनियम के तहत उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को रद्द
हालांकि, नवंबर 2022 में तेलंगाना उच्च न्यायालय ने पीडी अधिनियम के तहत उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को रद्द कर दिया था। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।सिंह ने एक वीडियो संदेश में अपना निलंबन वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रमुख किशन रेड्डी और राज्य के अन्य नेताओं का आभार जताया।उन्होंने 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गोशामहल सीट से टिकट देने के वास्ते भी पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×