टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

झारखंड में निर्दलीय उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे औवेसी

झारखंड की राजधानी रांची की मांडर विधानसभा सीट के लिए 23 जून को हो रहे उपचुनाव में निर्दलीय देव कुमार धान का चुनाव प्रचार करने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी रविवार को यहां आएंगे।

09:41 PM Jun 18, 2022 IST | Desk Team

झारखंड की राजधानी रांची की मांडर विधानसभा सीट के लिए 23 जून को हो रहे उपचुनाव में निर्दलीय देव कुमार धान का चुनाव प्रचार करने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी रविवार को यहां आएंगे।

झारखंड की राजधानी रांची की मांडर विधानसभा सीट के लिए 23 जून को हो रहे उपचुनाव में निर्दलीय देव कुमार धान का चुनाव प्रचार करने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी रविवार को यहां आएंगे।
Advertisement
पांच घंटे रांची में ठहरेंगे औवेसी 
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के झारखंड प्रभारी मोहम्मद शकीर ने बताया कि औवैसी रविवार को दिन में 12 बजे रांची पहुंचेंगे और यहां उनका कुल लगभग पांच घंटे का कार्यक्रम है।
देव कुमार धान के लिए वोट मांगेगे एआईएम अध्यक्ष
उन्होंने बताया कि ओवैसी पार्टी की अंदरूनी बैठक करने के साथ मांडर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे देव कुमार धान के पक्ष में चुनाव प्रचार भी करेंगे। मतगणना 26 जून को होगी। औवैसी की चुनाव सभा चान्हो ब्लॉक में है, जहां प्रशासन ने उन्हें चुनावी सभी की अनुमति दी है।
भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार से सीधा मुकाबला होगा मांडर का 
प्रशासन ने ओवैसी की चुनावी सभा को देखते हुए रविवार को मांडर तथा रांची में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये हैं। मांडर में कांग्रेस की महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार शिल्पी तिर्की का सीधा मुकाबला भाजपा की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर से होने की संभावना है।
भाजपा ने धान को किया निष्कासित 
लेकिन यहां से वर्ष 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ चुके देव कुमार धान के भी चुनाव मैदान में उतरने से लड़ाई रोचक हो गयी है। हालांकि धान को इस बार यहां से पार्टी का टिकट नहीं देने वाली भाजपा ने चुनाव लड़ने के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भ्रष्टाचार के आरोप में निर्वतमान विधायक की सदस्यता छीन ली गई 
भाजपा ने इस सीट से इस बार वर्ष 2014 में पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाली गंगोत्री कुजूर को अपना उम्मीदवार बनाया है। झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बंधु तिर्की को हाल में भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई अदालत से तीन वर्ष कैद की सजा सुनाए जाने पर उनकी विधानसभा सदस्यता छीन ली गयी थी।
इसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराने पड़ रहे हैं। तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन वर्ष की सजा सुनायी गयी थी।
कांग्रेस उम्मीदवार तिर्की को झामुमो व राजद का परोक्ष समर्थन 
झाविमो से कांग्रेस में शामिल हुए तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को कांग्रेस ने मांडर से अपना उम्मीदवार बनाया है। शिल्पी को महागठबंधन के अन्य सदस्यों झामुमो एवं राजद ने भी अपना समर्थन दिया है।
 
Advertisement
Next Article