Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा की मंडियों में धान की आवक

NULL

08:10 PM Oct 27, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा की मंडियों में अब तक 53.51 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है जिसमें से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 50.81 लाख टन तथा मिलरों और डीलरों ने 2.70 लाख टन से अधिक धान की खरीद की है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान मंडियों में 48.06 लाख टन की आवक हुई थी।

प्रवक्ता के अनुसार कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 23.50 लाख टन, हैफेड ने 17.23 लाख टन, कृषि उद्योग निगम ने 4.61 लाख टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 5.32 लाख टन और भारतीय खाद्य निगम ने 12,030 टन धान की खरीद की है।

 करनाल मंडी में सर्वाधिक 12.96 लाख टन, कुरूक्षेत्र 11.03 लाख टन, कैथल 7.20 लाख टन, अम्बाला 7.02 लाख टन, यमुनानगर 4.74 लाख टन, फतेहाबाद 5.66 लाख टन, जींद 1.55 लाख टन, पंचकूला 1.13 लाख टन, सिरसा 99,898 टन, पलवल 47,748 टन, पानीपत 53,858 टन, रोहतक 7,581 टन, झज्जर 6515 टन और गुरुग्राम में 2459 टन धान की आवक हुई है।

Advertisement
Advertisement
Next Article