Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgets
vastu-tips | Festivals
Explainer
Advertisement

पंद्रह विदेशियों को पद्म पुरस्कार

NULL

10:37 PM Jan 25, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 15 विदेशियों और एक ओसीआई (ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया) कार्डधारक को इस साल के पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। पद्मभूषण पाने वालों में रूस के एलेक्जांद, कदाकिन (मरणोपरांत) को लोककार्य के लिए और अमेरिका में बसे ओसीआई कार्डधारक वेद प्रकाश नंदा को साहित्य एवं शिक्षा के लिए चुना गया है।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वालों में जोस मा जोये (व्यापार एवं उद्योग, फिलिपिंस), रामली बिन इब्राहिम (नृत्य, मलेशिया), बाउनलाप कोकानगना (आर्किटेक्चर, लाओस), टॉमी कोह (लोककार्य, सिंगापुर), हुम मेनी (लोककार्य, कंबोडिया), श्रीमती नौफ मारवाई (योग, सऊदी अरब), टोमियो मिजोकामी (साहित्य एवं शिक्षा, जापान), सोमदेत फ्रा मा मुनिवॉन्ग (आध्यात्म, थाइलैंड), डॉ. थनट मिंट (लोककार्य, म्यांमार), आई न्योमान नौरता (मूर्ति, इंडोनेशिया), मलाई हाजी अब्दुल्ला बिन मलाई हाजी ओठमन (समाज सेवा, ब्रुनेई दारुस्सलाम), हबिबुल्लो राजाबोव (साहित्य एवं शिक्षा, ताजिकिस्तान), संदुक रूइत (चिकित्सा, नेपाल) और गुयेन तिन थिन (आध्यात्म, वियतनाम) शामिल हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट

Advertisement
Advertisement
Next Article