Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धोनी और पंकज आडवाणी को मिला पद्मभूषण पूरस्कार

NULL

11:12 PM Jan 25, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 18 विश्व खिताब जीतने वाले क्यू खिलाड़ पंकज आडवाणी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारत को 2007 में ट्वेंटी 20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जिता चुके धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वह सिर्फ वनडे और ट्वेंटी 20 क्रिकेट खेलते हैं। धोनी भारत के सबसे सफल टेस्ट और वनडे कप्तान है और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहली बार 2009 में नंबर वन भी बनी थी।

धोनी ने भारत को 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी दिलाया है। आईसीसी के तीनों खिताब जीतने वाले वह दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं। धोनी 2007-2008 के लिए देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से भी सम्मानित हो चुके हैं। देश के सर्वश्रेष्ठ स्नूकर एवं बिलियर्ड्स खिलाड़ पंकज आडवाणी ने 18 विश्व खिताब जीते हैं। आडवाणी एकमात्र ऐसे खिलाड़ हैं जिन्होंने स्नूकर के लम्बे और छोटे फॉर्मेट (15-रेड स्टैण्डर्ड और 6-रेड ) में विश्व खिताब जीते हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Advertisement
Next Article