Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुजरात में दर्दनाक हादसा, 17 घंटे बोरवेल में फंसी रही डेढ़ साल की मासूम आरोही ने तोड़ा दम

09:59 AM Jun 15, 2024 IST | Yogita Tyagi

गुजरात के अमरेली जिले के सूरजपुरा गांव में गहरे बोरवेल में गिरने के बाद डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि डेढ़ साल की बच्ची आरोही शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बोरवेल में गिर गई थी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के समन्वय वाले 17 घंटे के बचाव अभियान के बाद शनिवार को उसे बाहर निकाला गया, बच्ची उस वक्त बेसुध थी बाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

50 फुट की गहराई पर फंसी थी मासूम

Advertisement

NDRF ने बताया कि बोरवेल 500 फुट गहरा था और उसमें गिरने के बाद बच्ची करीब 50 फुट की गहराई पर फंस गई थी। इसने बताया कि सुबह करीब पांच बजे बच्ची को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। अमरेली के अग्निशमन अधिकारी H.C. गढ़वी ने बताया कि बोरवेल से बाहर निकाले जाने के बाद बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही शुरू हुआ बचाव अभियान

 

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग ने घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया था और बाद में गांधीनगर से एनडीआरएफ की एक टीम को भी सहयोग के लिए बुलाया गया। गांधीनगर से एनडीआरएफ की एक टीम शुक्रवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान में शामिल हुई। गढ़वी ने बताया कि बचाव अभियान के शुरुआती घंटों के दौरान बच्ची में कोई हलचल नहीं दिखी। बच्ची का जीवन बचाने के के लिए उसे 108-एम्बुलेंस सेवा दल के माध्यम से ऑक्सीजन प्रदान की गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article