Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों पर बरसाई गोलियां

NULL

01:48 PM Oct 06, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू और कश्मीर के पूंछ स्थित देगवार सेक्टरमें एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजरफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों पर आधी रात को बिना किसी उकसावे के गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही।

भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल किसी के मारे जाने या हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी बुधवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने इसी इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाक ने भारतीय सेना की चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार दागे थे, जिसमें भारतीय सेना की 2 नागा रेजीमेंट के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article