Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाक ने केरन सेक्टर में सेना के गश्ती दल पर की गोलीबारी , एक जवान शहीद

NULL

02:03 PM Sep 20, 2017 IST | Desk Team

NULL

पाकिस्तान ने आज एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है । बता दे कि पाक इससे पहले भी लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करता रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू & कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का जरूरी और समुचित जवाब दिया जा रहा है।

पहले सेना के अधिकारी ने कहा था, पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। घटना में एक सैनिक घायल हुआ है।

हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने गोगाल्दारा में सेना के पैदल गश्ती दल को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें चार जवान घायल हो गए। घायल हुए जवान को गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से श्रीनगर स्थित अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

Advertisement
Advertisement
Next Article