Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाक ने नौशेरा सेक्टर में किया संघर्षविराम उल्लंघन

NULL

06:46 PM Aug 31, 2017 IST | Desk Team

NULL

पडोसी देश पाकिस्तान कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है वही आज एक बार फिर पाकिस्तानी बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू & कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौशेरा सेक्टर में सभी स्कूल आज लगातार दूसरे दिन बंद रहे।

जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए ऐहतियाती उपाय करते हुए सीमापार से गोलीबारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित सभी 67 स्कूलों को बंद करने का फैसला किया।

राजौरी के जिला विकास आयुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि नौशेरा में एलओसी के पास स्थित स्कूल कल फिर से संघर्षविराम उल्लंघन को देखते हुए अगले तीन दिन बंद रहेंगे। इसमें शनिवार को ईद उल अजहा की छुट्टी भी शामिल है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने कल अग्रिम चौकियों और आम लोगों के इलाकों को निशाना बनाते हुए सीमापार से नौशेरा सेक्टर में अंधाधुंध गोलीबारी की थी और गोले दागे थे।

भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी बंदूकों को शांत करने के लिए जवाबी कार्वाई की और दोनों तरफ से करीब दो घंटे तक भारी गोलीबारी हुई।
हालांकि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी से आम लोगों को बचाने के लिए सौ भूमिगत बंकर बनाने की परियोजना प्रगति पर है। स्थानीय लोगों की मदद से करीब 35 ऐसे बंकर का काम पूरा होने वाला है।

Advertisement
Advertisement
Next Article