Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाक ने पुंछ सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

NULL

04:38 PM Sep 09, 2017 IST | Desk Team

NULL

पाकिस्तान आये दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करता रहा है वही आज पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेंढर सेक्टर के देबराज, कृष्णा घाटी और ईशापुर में सीमा पार से सुबह करीब साढ़े 10 बजे गोलीबारी शुरू हुई जिसके बाद सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्वाई की।

उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पहले सात सितंबर को 10 मिनट तक चली पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना के लिए काम करने वाले दो कुली जख्मी हो गए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में एक सितंबर को अग्रिम चौकियों पर नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक कमलजीत सिंह घायल हो गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया और चौकी से ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई।

पाकिस्तानी सैनिकों ने चार सितंबर को पुंछ जिले के देगवार और मलदालयन इलाकों में दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

Advertisement
Advertisement
Next Article