Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PAK ने लगातार तीसरे दिन किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर मोर्टार दागे

NULL

01:47 PM Jun 30, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने आज लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार बमों और स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों तथा नागरिक बहुल इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने इस संघर्षविराम उल्लंघन पर जवाबी कार्रवाई की।

जून माह में 23वां उल्लंघन
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भीमभेर गली (बीजी) सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज सुबह चार बजकर 15 मिनट से पाकिस्तान सेना ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बना कर संघर्षविराम उल्लंघन किया। जून में पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से एक हमले के अलावा किया गया यह 23वां उल्लंघन है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने कल भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों तथा असैन्य इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और मोर्टार दागे थे जिसमें भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए थे। बुधवार 27 जून को पाकिस्तान सेना ने भीमभेर गली (बीजी) सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोले दागे थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article