टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत के खिलाफ हारने पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल में संकोच नहीं करेगा पाक : अमरिंदर 

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर पाकिस्तान को लगता है कि भारत के खिलाफ परंपरागत तरीके से लड़ाई में वह हार रहा है तो

07:05 PM Mar 04, 2019 IST | Desk Team

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर पाकिस्तान को लगता है कि भारत के खिलाफ परंपरागत तरीके से लड़ाई में वह हार रहा है तो

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर पाकिस्तान को लगता है कि भारत के खिलाफ परंपरागत तरीके से लड़ाई में वह हार रहा है तो वह अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से नहीं झिझकेगा। पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायु सेना के हमलों में मारे गये आतंकियों की संख्या पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए सेना में कैप्टन रह चुके सिंह ने कहा, ‘‘एक मरे या 100 मरें। यह साफ संदेश जोरदार तरीके से गया है कि भारत निर्दोष जवानों और नागरिकों की शहादत को बेकार नहीं जाने देगा।’’

Advertisement

उन्होंने कहा कि कोई देश पूरी तरह युद्ध को सहन नहीं कर सकता। सिंह ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान को लगा कि वह परंपरागत युद्ध में भारत के खिलाफ हार रहा है तो वह परमाणु शस्त्रों का इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करेगा।’’ उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं और विनाशकारी शस्त्रों का इस्तेमाल किसी भी देश के हित में नहीं है लेकिन इस्लामाबाद अगर अन्य लड़ाइयों में पराजय का सामना करता है तो वह उस स्थिति में इस तरह का दुस्साहस कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वायु सेना के हमलों ने सीआरपीएफ के काफिले पर पुलवामा में हुए हमले के मद्देनजर समस्या से निपटने की भारत की दृढ़ता को साबित कर दिया है।

Advertisement
Next Article