W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पाकिस्तान ने श्रीलंका पर लगाए मैच फिक्सिंग के आरोप, कहा- न्यूजीलैंड के खिलाफ जानबूझकर हारे

05:41 PM Feb 26, 2026 IST | Raj Kiran
पाकिस्तान ने श्रीलंका पर लगाए मैच फिक्सिंग के आरोप  कहा  न्यूजीलैंड के खिलाफ जानबूझकर हारे
Pakistan accused Sri Lanka of Match Fixing

Pakistan accused Sri Lanka of Match Fixing: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार ने पाकिस्तान को काफी चोट पहुंचाई है. इसके साथ पड़ोसियों के सेमीफाइनल में जाने की संभावनाओं को करारा झटका लगा है. पाकिस्तान ये उम्मीद कर रही थी कि श्रीलंका 25 फरवरी वाला मुकाबला जीत लेगी. मगर ऐसा हुआ नहीं.

Advertisement

कीवी टीम ने श्रीलंकाई टीम को उन्हीं के घर में पटखनी दे दी. जिससे श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई. साथ ही पाकिस्तान की भी अंतिम-4 में जाने की उम्मीदें धूमिल हो गईं. इससे निराश होकर पाकिस्तान के कुछ फैंस श्रीलंकाई टीम के ऊपर मैच फिक्सिंग के आरोप लगा रहे हैं.

Advertisement

Pakistan accused Sri Lanka of Match Fixing: श्रीलंका पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप

Pakistan accused Sri Lanka of Match Fixing
Pakistan accused Sri Lanka of Match Fixing

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 के मैच से पहले ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. दासुन शनाका की अगुवाई वाली टीम सुपर-8 तक पहुंचने में कामयाब रही थी. लेकिन सुपर-8 में पहले वो इंग्लैंड से हारी. फिर न्यूजीलैंड ने उनका धागा खोल दिया. इस मैच में श्रीलंका की कलई खुल गई. पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 168 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका केवल 107 रन ही बना सकी. पूरे ओवर खेलकर भी श्रीलंका इसी स्कोर तक पहुंच सकी.

Advertisement

Pakistan accused Sri Lanka of Match Fixing
Pakistan accused Sri Lanka of Match Fixing

इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद श्रीलंकाई टीम की काफी आलोचनाएं हो रही हैं. उनपर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लग रहा है. ये आरोप पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस लगा रहे हैं. पाकिस्तान के एक फेमस यूट्यूबर फुरकान भट्टी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

Pakistan accused Sri Lanka of Match Fixing
Pakistan accused Sri Lanka of Match Fixing

'किसी को जांच करनी चाहिए कि क्या ये मैच फिक्स था. मैं ये नहीं कह रहा कि श्रीलंका ने पैसे लिए हैं या मैच फिक्स था. लेकिन जिस तरह से श्रीलंका ने इस रन चेज को अप्रोच किया, मुझे नहीं याद कि मैंने देखा हो कि जरूरी रन रेट 11-12 का है, और वर्तमान रन रेट 2-2.5 का है. इतनी गंदी क्रिकेट तो पाकिस्तान भी नहीं खेलती.'

Read More: विश्व क्रिकेट को आखिरकार मिल गया दूसरा विराट कोहली, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक में दिखती है झलक

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×