Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तान ने फिर से किया सीजफायर उल्लंघन

NULL

02:22 PM Aug 13, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने आज फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की। पिछले 24 घंटों में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास यह तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन है। पुलिस अधिकारी ने आज बताया, आज सुबह पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। संघर्ष विराम की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नियंत्रण रेखा पर कल पाकिस्तानी सैनिकों ने दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों और पुंछ सेक्टर के गांव में गोलीबारी की थी। इसमें एक जूनियर कमीशन्ड अधिकारी नायब सूबेदार जगराम सिंह तोमर शहीद हो गए और राकिया बी नाम की महिला की मौत हो गई थी। वहीं आठ अगस्त को सिपाही पवन सिंह सुगरा (21) की मौत बिना उकसावे के पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी मे हो गई। इस साल एक अगस्त तक पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की 285 घटनाएं हो चुकी हैं। साल 2016 में यह संख्या कम थी।

Advertisement
Advertisement
Next Article