W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

थाली मगर उसमें भी छेद! आर्थिक मदद के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात, अब पाकिस्तान ने बेच दी अपनी सरकारी Airlines

06:42 PM Dec 24, 2025 IST | Amit Kumar
थाली मगर उसमें भी छेद  आर्थिक मदद के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात  अब पाकिस्तान ने बेच दी अपनी सरकारी  airlines
Pakistan Airlines PIA Sold (Image- Social Media)

Pakistan Airlines PIA Sold: पाकिस्तान में भुखमरी के हालात दिन पर दिन और बिगड़ते जा रहे हैं। IMF और अन्य देशों की मदद के बावजूद उसके आर्थिक हालात सुधर नहीं रहे हैं। इस कठिन समय में पाकिस्तान सरकार को एक दिल पर पत्थर रखने वाला फैसला लेना पड़ा है। दरअसल पाकिस्तान सरकार को अपनी सरकारी एयरलाइन कंपनी Pakistan International Airlines (PIA) को बेचने पर मजबूर होना पड़ा। यह सौदा 135 अरब पाकिस्तानी रुपये में पूरा हुआ। सरकार ने PIA को एक स्थानीय निवेश कंपनी के नेतृत्व वाले समूह को बेच दिया है।

Advertisement

Pakistan Airlines PIA Sold: Privatization की प्रक्रिया

PIA के निजीकरण की प्रक्रिया इस्लामाबाद में आयोजित की गई। इसमें लकी सीमेंट, निजी एयरलाइन एयरब्लू, और निवेश फर्म आरिफ हबीब जैसी कंपनियों ने भाग लिया। इन सभी ने अपनी बोली सीलबंद करके जमा की। बाद में बोली खोली गई, जिसमें आरिफ हबीब (Arif Habib) ने सबसे अधिक राशि लगाकर एयरलाइन जीत ली।

Advertisement

Pakistan Airlines PIA Sold
Pakistan Airlines PIA Sold

Pakistan International Airlines Sold: बोली और सौदे की जानकारी

सरकार ने घाटे में चल रही PIA के लिए शुरुआती मूल्य 100 अरब रुपये तय किया था। नियम के अनुसार सबसे अधिक बोली लगाने वाले दो समूहों को अंतिम ऑक्शन में मुकाबला करने का मौका मिला। आरिफ हबीब और लकी सीमेंट ने कड़ी टक्कर दी, और अंत में आरिफ हबीब ने 135 अरब रुपये की बोली जीतकर एयरलाइन हासिल की।

Advertisement

Pakistan News Today: सरकार का प्लान और निवेश की शर्तें

सरकार ने PIA का 75% हिस्सा बेचने का प्रस्ताव रखा। सफल बोली लगाने वाले के पास अगले 90 दिन में बाकी के 25% हिस्से को खरीदने का विकल्प होगा। PIA की बिक्री से आने वाली राशि का 92.5% एयरलाइन में निवेश के लिए जाएगा। बचा हुआ 7.5% राशि सरकार को मिलेगी। निवेशक को अगले 5 सालों में 80 अरब रुपये का निवेश करना होगा।

Pakistan Airlines PIA Sold
Pakistan Airlines PIA Sold

बिडिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता

सरकार ने पूरी बोली प्रक्रिया लोकल टीवी पर लाइव दिखाई। यह PIA को बेचने की दूसरी कोशिश थी; पहले प्रयास में सही कीमत नहीं मिलने के कारण सौदा नहीं हो पाया था। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और प्राइवेटाइजेशन कमीशन का धन्यवाद किया।

Pakistan Airlines PIA Sold
Pakistan Airlines PIA Sold

PIA का इतिहास और मौजूदा हालत

PMA कभी दुनिया की बड़ी एयरलाइन में से एक थी, लेकिन वर्षों के खराब प्रबंधन ने इसकी सेवा और प्रतिष्ठा दोनों को कमजोर कर दिया। अब हालत यह हो गई कि सरकार के पास इसे बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। शहबाज शरीफ ने इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा व्यापार सौदा बताया।

यह भी पढ़ें: कहर या करिश्मा? 30 साल बाद रेगिस्तान में भारी बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटा शहर; जानें क्या है इसका पीछे का कारण

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×