टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Pakistan : कराची के अपार्टमेंट में मिले 4 महिलाओं के शव, धारदार हथियार से काटा गया गला

पाकिस्तान(Pakistan ) के वित्तीय केंद्र कराची में शनिवार को एक अपार्टमेंट से चार महिलाओं के शव बरामद किए गए। स्थानीय पुलिस ने खुलासा किया, चारों पीड़ितों के गले धारदार हथियार से काटे गए हैं। उनके शरीर पर यातना के निशान भी हैं।

12:58 PM Oct 19, 2024 IST | Abhishek Kumar

पाकिस्तान(Pakistan ) के वित्तीय केंद्र कराची में शनिवार को एक अपार्टमेंट से चार महिलाओं के शव बरामद किए गए। स्थानीय पुलिस ने खुलासा किया, चारों पीड़ितों के गले धारदार हथियार से काटे गए हैं। उनके शरीर पर यातना के निशान भी हैं।

Pakistan : कराची के अपार्टमेंट में मिले 4 महिलाओं के शव

रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी शव कराची के ल्यारी इलाके में ली मार्केट के पास जैनब आर्केड अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर पाए गए।पीड़ितों की पहचान मदीहा (18), आयशा (19), शहनाज (51) के रूप में हुई। इसके अलावा 13 साल की लड़की का शव भी बरामद हुआ।चारों महिलाओं के शव अपार्टमेंट के अलग-अलग कमरों में मिले। पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल से कोई हथियार नहीं मिला और उसका कहना है कि हत्यारे सभी पीड़ितों की हत्या एक ही हथियार से करने के बाद भाग गए।

Advertisement

Pakistan : परिवार के मुखिया मुहम्मद फारूक ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह और उनके दो बेटे घर पर नहीं थे। उन्होंने कहा, मृतकों में मेरी पत्नी, पोती और बहू शामिल हैं। घटना के समय मैं अपने दो बेटों के साथ घर से बाहर गया हुआ था। वहीं फारूक ने कहा, हमें किसी पर संदेह नहीं, क्योंकि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है।

Pakistan : मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी हत्यारे का पता लगाने के लिए गली में लगे कैमरों से सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर रहे हैं। साथ ही पुलिस को हत्याओं में किसी रिश्तेदार के शामिल होने का शक है, इसलिए फारूक और उसके दो बेटों को भी जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

Advertisement
Next Article